Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

साहित्य अकादमी पुरस्कार ।।

भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा; याने कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए।


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के विजेताओं की सूची 
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

असमिया – जयश्री गोस्वामी महंत द्वारा लिखित ‘चाणक्य’ (उपन्यास)

बंगाली  – चिन्मय गुहा द्वारा लिखित ‘घुमेर दर्जा ठेले’ (निबंध)

बोडो – फुकन बसुमत्री  द्वारा लिखित ‘अखे अथुम्निफराई’ (कविता)

डोगरी – ओम शर्मा जन्द्रियारी द्वारा लिखित ‘बन्द्रलता दर्पण’ (निबंध)

अंग्रेजी – शशि थरूर  द्वारा लिखित ‘एन एरा ऑफ़ डार्कनेस’ (नॉन-फिक्शन)

गुजराती – रतिलाल बोरीसागर द्वारा लिखित ‘मोजमा रेवु रे’ (निबंध)

हिंदी – नन्द किशोर आचार्य द्वारा लिखित ‘चिल्लाते हुए अपने को’ (कविता)

कन्नड़ – विजया  द्वारा लिखित ‘कुड़ी एसारू’ (आत्मकथा)

कश्मीरी – अब्दुल अहद हजीनी द्वारा लिखित ‘अख याद अख क़यामत’ (लघु कथा)

कोंकणी – निल्बा ए. खांडेकर द्वारा लिखित ‘द वर्ड्स’ (कविता)

मैथिलि – कुमार मनीष अरविन्द द्वारा लिखित ‘जिनगीक ओरिओं करैत’ (कविता)

मलयालम  – वी. मधुसुदन नायर द्वारा लिखित ‘अचान पिरान्ना वीडु’ (कविता)

मणिपुरी – एल. बिरमंगोल सिंह  द्वारा लिखित ‘इ अमदी अदुन्गेइगी ईथात’ (उपन्यास)

मराठी – अनुराधा पाटिल द्वारा लिखित ‘कदाचित अजूनही’ (कविता)

उड़िया – तरुण कांति मिश्रा  द्वारा लिखित ‘भास्वती’ (लघु कथा)

पंजाबी – किरपाल कजाक  द्वारा लिखित ‘अंतहीन’ (लघु कथा)

राजस्थानी – रामस्वरूप किसान द्वारा लिखित ‘बारीक बात’ (लघु कथा)

संस्कृत – पेन्ना मधुसुदन द्वारा लिखित ‘प्रज्ञाचक्षुषम’ (कविता)

संथाली – काली चरण हेबराम द्वारा लिखित ‘सिसिरजाली’ (लघु कथा)

तमिल – धर्मं द्वारा लिखित ‘सूल’ (उपन्यास)

तेलुगु – बंदी नारायण स्वमी द्वारा लिखित ‘सप्तभूमि’ (उपन्यास)

उर्दू – शफे किदवई द्वारा लिखित ‘सवानेह-ए-सर सैय्येद : एक बजदीद’ (जीवन कथा)

0 comments: