संयुक्त राष्ट्र हर साल 6 अप्रैल को विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) के रूप में मनाता है। खेल सभी समाजों में ऐतिहासिक रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, चाहे वह प्रतिस्पर्धी खेल, शारीरिक गतिविधि या खेल के रूप में हो। खेल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) प्रणाली के लिए एक स्वाभाविक साझेदारी भी प्रस्तुत करता है।
खेल निष्पक्षता, टीम निर्माण, समानता, समावेश और दृढ़ता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। खेल और शारीरिक गतिविधि हमें संकट के समय, COVID -19 की तरह, चिंताओं को कम करने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती है। पेशेवर खेल दुनिया भर के कई लोगों को रोजगार और आय भी प्रदान करता है और कई समुदायों और क्षेत्रों की आर्थिक सफलता के लिए एक अभिन्न क्षेत्र है।
आज दुनियाभर में विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 6 अप्रैल 2014 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से मान्यता मिलने के बाद हुई थी। वहीं इसे पहली बार 23 अगस्त, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल मनाए जाने की घोषणा की थी।
नई दिल्लीः किसी भी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में खेल बहुच अहम योगदान रखते हैं। ऐसे में दुनियाभर में खेलों के प्रति जागरुकता लाने और उसके विकास के लिए हर साल 6 अप्रैल को इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (IDSDP) मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में कई तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है।
▪️ 2013 में हुई थी घोषणा :
दरअसल दुनियाभर में खेल की भूमिका और उसके योगदान के प्रति जागरुकता और उसके विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस को मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसे पहली बार 23 अगस्त, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल मनाए जाने की घोषणा की थी।
▪️ पहले ओलंपिक की दिलाता है याद :
इसके बाद 6 अप्रैल 2014 से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से मान्यता मिलने के बाद इसे हर साल मनाया जा रहा है। बता दें कि सबसे पहले 1896 को एथेंस (ग्रीस) में 6 अप्रैल के ही दिन पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। इसीलिए 6 अप्रैल के दिन इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस को मनाया जाता है।
▪️ IDSDP का उद्देश्य :
आज के दिन अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर खेल संगठनों और खेल के विकास के लिए काम कर रहे संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाता है। देश में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कई तरह के खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मानित भी किया जाता है। इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य खेलों द्वारा सामाजिक परिवर्तन और सामुदायिक विकास को चलाने के साथ ही शांति और समझ को बढ़ावा देने से है।
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.