Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

डेली का डोज 27 October 2018

1. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के अनुसार कौन सा देश 2024 तीसरा  सबसे बड़ा विमानन बाजार होगा?
a.    पाकिस्तान
b.    चीन
c.    ब्रिटेन
d.    भारत

2. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक शिकायत बॉक्स लॉन्च किया है जिसे शी-बॉक्स नाम दिया गया है?
a.    महिला बाल विकास मंत्रालय
b.    गृह मंत्रालय
c.    मानव संसाधन विकास मंत्रालय
d.    रक्षा मंत्रालय

3. हाल ही में भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के लिए भारत ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं?
a.    बांग्लादेश
b.    श्रीलंका
c.    पाकिस्तान
d.    इंडोनेशिया

4. भारतीय रेल द्वारा तैयार की गई बिना इंजन की रेल का क्या नाम रखा गया है?
a.    ट्रेन-20
b.    ट्रेन-18
c.    सुपर ट्रेन
d.    ट्रेन-30

5. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री ने रिसर्च संबधी कार्यो को प्रोत्साहन देने के लिए कितने पोर्टल लॉन्च किये ?
a.    दो
b.    तीन
c.    चार
d.    पांच

6. किस देश की मदद से वर्ष 2022 में पाकिस्तान अपने पहले अंतरिक्षयात्री को स्पेस भेजेगा?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    अमेरिका

7. किस राज्य ने 25 अक्टूबर 2018 को अपने तय समय से दो महीने पहले ही पूरे राज्य में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    महाराष्ट्र
c.    राजस्थान
d.    बिहार

8. 11वें ग्लोबल कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
a.    नई दिल्ली
b.    पटना
c.    रांची
d.    जयपुर

9. किस देश ने कॉमनवेल्थ एशोसियेशन फॉर पब्लिक एडमीस्ट्रेशन एंड मैनेजमैंट अवार्ड जीता?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    भारत
d.    रूस

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में आयोजित 'कृषि कुंभ-2018' को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया?
a.    लखनऊ
b.    जयपुर
c.    पटना
d.    दिल्ली

उत्तर:
1.d. भारत
_विवरण: हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि के बारे में पूर्वानुमान जारी किया गया है. भारतीय विमानन उद्योग यात्रियों की संख्या के लिहाज से वर्ष 2024 तक ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन जाएगा._
2.a. महिला बाल विकास मंत्रालय
_विवरण: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने केंद्रीय महिला कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्लैटफॉर्म शी-बॉक्स लॉन्च किया है. इसका इस्तेमाल महिलाएं शिकायत दर्ज करने के लिए कर सकती हैं._
3.a. बांग्लादेश
_विवरण: भारत और बांग्लादेश ने 25 अक्टूबर 2018 को व्यापार और जहाजों के आवागमन के लिए दोनों देशों के बीच अंतर्देशीय तथा तटीय जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण समझौते किए हैं._
4.b. ट्रेन-18
_विवरण: भारतीय रेलवे देश की पहली इंजन रहित हाई स्पीड ट्रेन तैयार की गई. रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस ट्रेन की जानकारी जारी की गई. इस ट्रेन का नाम ट्रेन-18 रखा गया है._
5.a. दो
_विवरण: केन्द्री य मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘अकादमिक और अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (स्पायर्क)’ का वेब पोर्टल लांच किया. जावड़ेकर ने इस अवसर पर दो पोर्टल लॉन्च किये._
6.b. चीन
_विवरण: पाकिस्तान के सूचना मंत्री के अनुसार चीन की मदद से वर्ष 2022 में पहली बार किसी पाकिस्तानी को अंतरिक्ष भेजा जाएगा. पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी 'सुपारको' और एक चीनी कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं._
7.d. बिहार
_विवरण: बिहार ने अपने तय समय से दो महीने पहले ही पूरे राज्य में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है. प्रधानमंत्री सौभाग्य स्कीम के तहत बिहार ने शत प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है._
8.a. नई दिल्ली
_विवरण: 11वें ग्लोबल कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है, इसकी थीम ‘किसानो को बाज़ार से जोड़ना’ है._
9.c. भारत
_विवरण: भारत ने 2018 का प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ एशोसियेशन  फॉर पब्लिक एडमीस्ट्रेशन एंड मैनेजमैंट अवार्ड  जीता है. यह अवार्ड सार्वजनिक क्षेत्र में गर्वनेंस और सेवा में उल्लेखनिय सुधार के लिए के लिए संस्थाओं को दिया जाता है._
10.a. लखनऊ
_विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित 'कृषि कुंभ-2018' को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया, प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को भी संबोधित किया_

0 comments: