What is Blockchain Technology
यह एक ऐसी तकनीक है जिसे वित्तीय लेनदेन को रिकॉर्ड करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें क्रेता विक्रेता के मध्य सीधा ही पैसे का स्थानान्तरण किया जाता है इस ट्रांजेक्शन में किसी भी बिचोलिये की आवश्यकता नहीं होती है वर्तमान में दो लोगो के मध्य पैसो का स्थानान्तरण थर्ड पार्टी के माध्यम से ही होता है यह थर्ड पार्टी जैसे बैंक, मनी ट्रान्सफर केंद्र आदि हो सकता है और हमें इस ट्रांजेक्शन के लिए सेवा शुल्क बहुत देना होता है जबकि ब्लॉकचेन में थर्ड पार्टी की आवश्यकता नहीं होती है और किसी प्रकार का सेवा शुल्क भी नहीं लगता है अथवा बहुत ही कम होता है इसके अलावा ब्लॉकचेन तकनीक में किये गये ट्रांजेक्शन में बहुत कम समय लगता है। इसके अलावा ब्लॉकचेन पूर्ण रुप से सुरक्षित है।
एक ब्लॉक में पांच जानकारियां होती हैं-
ब्लॉक संख्या
वर्तमान ब्लॉक का विशिष्ट नंबर
पिछले ब्लॉक का नंबर
ब्लॉकचेन में इसके जुड़ने का समय
लेनदेन के आंकड़े
लाभ
मध्यस्थ न होने की वजह से वित्तीय लेनदेन आसानी से शीघ्रतापूर्वक हो जाता है।
विकेन्द्रीकृत नेटवर्क होने की वजह से ब्लॉकचेन का कोई एक निश्चित failure point नहीं होता और यह हैकिंग से ज्यादा सुरक्षित होता है।
ब्लॉकचेन डेटा अपने आप में पूर्ण, नियमित, शुद्ध और आसानी से उपलब्ध होता है।
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.