अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (International Day for Protection of Children OR International Children's Day)

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (International Day for Protection of Children OR International Children's Day) प्रत्येक वर्ष 1 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

आज रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जा रहा है। आजकल देश भर में कठिन परिस्थितियों में रह रहे अनाथ और विकलांग बच्चों की मदद के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आज के दिन, मास्को के तेरह प्रसिद्ध थिएटर युवा दर्शकों के लिए अपने सबसे अच्छे कला-कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मास्को राजकीय कोरियोग्राफी अकादमी के स्नातक बाल्शोई थिएटर में एक परोपरारी संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाने की परंपरा पिछले 61 वर्षों से चली आ रही है। उल्लेखनीय है कि यह परंपरा हमारे देश में युद्ध के बाद के वर्षों में शुरू हुई थी। तब युद्ध के बाद कई बच्चे अनाथ हो गए थे। रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार सन् 1949  में मनाया गया था। इसका निर्णय  मास्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था। रूस में आज के दिन अनाथ, विकलांग और ग़रीब बच्चों की समस्याओं की ओर विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा जाता है। रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार सन् 1949 में मनाया गया था। इसका निर्णय मास्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था। 1 जून सन् 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार मनाया गया था।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.