वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी ।।

•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
🔻                  हिन्दी माध्यम                     🔻 
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
1. राज्य सभा के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें 

1. राज्यसभा चुनावों में एकल संक्रमणीय मत प्रणाली का अनुपालन किया जाता है।
2. राष्ट्रपति के चुनाव के संदर्भ में राज्यसभा सदस्यों के पास लोकसभा सदस्यों की तुलना में समान संख्या में मत होते हैं।
3. संविधान राज्यसभा सदस्यों हेतु छः वर्षीय निश्चित कार्यकाल तय करता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3 
(c) केवल 1 और 2 
(d) केवल 1 और 3 


2. ज्योतिराव फुले के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें 

1. अमेरिकी गृह युद्ध से कुछ वर्ष पहले ज्योतिराव फुले ने गुलामगिरी नमक पुस्तक लिखी।
2. फुले उच्च जाति नेताओं द्वारा प्रचारित उपनिवेशवाद विरोधी राष्ट्रवाद के आलोचक थे।
3. फुले के अनुसार उच्च जातियों का उनकी जमीनों और शक्ति पर कोई अधिकार नहीं है।

उपरोक्त कथनों में कौन सा/से सही है 
(a) सिर्फ 2
(b) केवल 1 और 2 
(c) केवल 2 और 3 
(d) 1,2 और 3


3. ‘स्वधार गृह’ योजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें।

1. यह यौन उत्पीडन पीडि़तों सहित कठिन परिस्थितियों में रहने वाली महिलाओं की सहायता और पुनर्वास हेतु एक योजना है।
2. योजन के लाभ विशेष रूप से BPL परिवारों की महिलाओं के लिए हैं।
3. स्वधार गृह प्रत्येक राज्य में पंचायत स्तर पर गठित किया जायेगा।

उपरोक्त में में से कौन सा/से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2 और 3 
(c) केवल 3 
(d) केवल 1 और 3


4. एशिया और प्रशांत का आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण किसके द्वारा जारी किया गया है?

(a) UNESCAP
(b) एशियाई विकास बैंक
(c) आसियान(ASEAN)
(d) यूनिसेफ(UNICEF)


5. मीमांसा दर्शन के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें

1. इसने यह अस्वीकार किया कि वेद शाश्वत हैं और सम्पूर्ण ज्ञान को धारण किये हुए हैं।
2. यह दर्शन न्याय-वैशेषिक दर्शन से प्रभावित है तथा वैध ज्ञान/ प्रमाणित ज्ञान के सिद्धांत पर बल देता है।
3. इसका प्रमुख ग्रन्थ जैमिनी सूत्र माना जाता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य हैं? 
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 3


🔥 🔥 🔥  ✨ उत्तरमाला ✨  🔥 🔥 🔥

1. 【C】
2. 【C】
3. 【A】
4. 【A】
5. 【C】

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.