Follow Us 👇

Blood Circulation ( परिसंचरण तंत्र )।।

परिसंचरण तंत्र संबंधित प्रश्नोत्तरी ।। 1. कौन सा ‘जीवन नदी’ के रूप में जाना जाता है? उत्तर: रक्त 2. रक्त परिसंचरण की खोज की गई? ...

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी ।।

•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
🔻                  हिन्दी माध्यम                   🔻 
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•

1. भारत के उपराष्ट्रपति के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें।

1. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली पर आधारित है।
2. संसद के सभी सदस्य उपराष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल के भाग होते हैं।
3. इसे पदच्युत करने के लिए राज्यसभा और साथ ही लोकसभा में उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1,2 और 3


2. भारत में निर्वाचन प्रणाली के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें।

1. निर्वाचन आयोग के पास किसी राजनितिक दल को विपंजीकृत करने का अधिकार है।
2. आचार संहिता को वैधानिकता जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 से प्राप्त होती है।
3. चुनावों में राज्य निधियन पर इन्द्रजीत गुप्ता समिति गठित की गयी थी।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सत्य हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 
(c) केवल 3 
(d) 1 और 3


3. TAPI परियोजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दें

1. यह एक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना है।
2. यह पाइपलाइन ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत से हो कर गुजरती है।
3. परियोजना को विश्व बैंक द्वारा निधि प्रदान की जा रही है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 3
(b) केवल 2 
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1 


4. कला और सांस्कृतिक विरासत हेतु राष्ट्रीय न्यास(INTACH) के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें।

1. यह प्राकृतिक विरासत के संरक्षण व परिरक्षण में अग्रणी है।
2. यह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एक स्वायत्त इकाई है।
3. इसे विश्व के सबसे बड़े विरासत संगठनों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है।

उपरोक्त में कौन सा/से कथन असत्य हैं?
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 2


5. खंडेरी पनडुब्बी(सबमरीन) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें।

1. इसमें सतह या पानी के अन्दर टारपीडो द्वारा विनाशकारी हमले के साथ साथ ट्यूब लांच्ड पोतभेदी मिसाइल दागने की क्षमता है।
2. यह पनडुब्बी हर प्रकार के जलवायु क्षेत्रें में कार्य करने हेतु निर्मित की गई है।
3. इसे नौसैनिक कार्य बल के अन्य घटकों के साथ अंतर-संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी साधन व संचार उपलब्ध कराए गए हैं।
4. यह किसी भी आधुनिक पनडुब्बी द्वारा किये जाने वाले विविध प्रकार के मिशनों को संपादित कर सकती है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3 
(c) केवल 3 और 4
(d) 1,2,3 और 4

🔥 🔥 🔥  ✨ उत्तरमाला ✨  🔥 🔥 🔥

1. 【B】
2. 【C】
3. 【D】
4. 【D】
5. 【D】

0 comments:

Post a Comment

Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!