9 अप्रैल, 2020 को ‘भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद’ (Indian Council for Cultural Relations- ICCR) अपना 70वाँ स्थापना दिवस मनाया।
मुख्य बिंदु:
COVID-19 के मद्देनज़र इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अधिकतर कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किये गए।
विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जैसे-
जकार्ता (इंडोनेशिया) स्थित ICCR केंद्र तबला शिक्षकों की मदद से तबला की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर रहा है।
सियोल, कोलंबो, तेहरान, ताशकंद, मैक्सिको, द हेग, जकार्ता एवं सिडनी में स्थित ICCR केंद्रों द्वारा ऑनलाइन योग कक्षाएँ भी संचालित की जा रही हैं।
मास्को (रूस) में भारतीय महाकाव्यों एवं पौराणिक कथाओं से परिचय कराने के लिये अमर चित्र कथा (Amar Chitra Katha) पुस्तकों का उपयोग किया जा रहा है।
दार-ए-सलाम (तंज़ानिया) में आभासी प्लेटफार्मों का उपयोग करके सूर्य नमस्कार कक्षाएँ भी संचालित की गयी।
वर्तमान में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद विश्व भर में 36 सांस्कृतिक केंद्रों का संचालन कर रही है।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद
(Indian Council for Cultural Relations- ICCR):
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की स्थापना 9 अप्रैल, 1950 को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी।
उद्देश्य:
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
भारत के अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियों एवं कार्यक्रमों के निर्माण तथा कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से भाग लेना।
भारत एवं अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों तथा आपसी समझ को बढ़ावा देना।
विभिन्न देशों एवं नागरिकों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद सांस्कृतिक कूटनीति के माध्यम से भारत की विदेश नीति को एक सुदृढ़ आधार प्रदान करती है।
इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
0 comments:
Post a Comment
Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!