Follow Us 👇

Blood Circulation ( परिसंचरण तंत्र )।।

परिसंचरण तंत्र संबंधित प्रश्नोत्तरी ।। 1. कौन सा ‘जीवन नदी’ के रूप में जाना जाता है? उत्तर: रक्त 2. रक्त परिसंचरण की खोज की गई? ...

चन्द्रमा (Moon)

▪️ चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।

▪️ यह सौर मंडल का पाँचवां,सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।

▪️ इसका आकार क्रिकेट बॉल की तरह गोल है।

▪️ और यह खुद से नहीं चमकता बल्कि यह तो सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।

▪️ पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी ३८४,४०३ किलोमीटर है। 

▪️ यह दूरी पृथ्वी के व्यास का ३० गुना है।

▪️ चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से १/६ है।

▪️ यह पृथ्वी कि परिक्रमा २७.३ दिन में पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी २७.३ दिन में लगाता है। 

▪️ यही कारण है कि चन्द्रमा का एक ही हिस्सा या फेस हमेशा पृथ्वी की ओर होता है।

▪️ यदि चन्द्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी को देखे तो पृथ्वी साफ़ साफ़ अपने अक्ष पर घूर्णन करती हुई नजर आएगी।

▪️ पृथ्वी- चन्द्रमा-सूर्य ज्यामिति के कारण "चन्द्र दशा" हर २९.५ दिनों में बदलती है।

0 comments:

Post a Comment

Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!