Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

अभिज्ञानशाकुन्तलम् की महत्वपूर्ण जानकारी:

१."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर-कविकुलगुरु कालिदास।

२.उपमा सम्राट किसे कहा जाता है?
उत्तर-कालिदास जी को

३."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक में कुल कितने अंक है?
उत्तर-सात

४."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक के नायक कौन है?
दुष्यन्त

५."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक की नायिका कौन है?
उत्तर-शकुन्तला

६."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक की उपजीव्य का आधार क्या है?
उत्तर-महाभारत का आदिपर्व।

७."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक का प्रारम्भ कंहाँ से होता है?
उत्तर-नान्दी पाठ से।

८."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक का अंगीरस क्या है?
उत्तर-श्रृंगार रस

९."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक में कौन सा गुण है?
उत्तर-प्रसाद गुण।

१०शकुन्तला के पिता कौन थे?
उत्तर-विश्वामित्र

११. शकुन्तला के धर्मपिता कौन थे?
उत्तर-कण्व

१२.शकुन्तला की माता कौन थी?
उत्तर-मेनका

१२."अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक के विदूषक का नाम क्या था?
उत्तर-माढव्य

१३.शकुन्तला - दुष्यन्त का कैसा विवाह था?
उत्तर-गन्धर्व विवाह

१४.शकुन्तला को शाप किस ऋषि दिया था ?
उत्तर-दुर्वासा ने

१५.वसुमती कौन थी?
उत्तर-दुष्यन्त की प्रथम पटरानी।

१६.महर्षि कण्व का आश्रम कंहाँ था?
उत्तर-मालिनी नदी के तट पर।

१७.राजा दुष्यन्त के आश्रम में आगमन पर कण्व ऋषि कंहाँ गए हुए थे?
उत्तर-सोमतीर्थ

१८.शकुन्तला की प्रिय सखी कौन थी?
उत्तर-प्रियम्बदा।

१९.शकुन्तला के पुत्र का नाम क्या था?
उत्तर-सर्वदमन (भरत)

२०.अभिज्ञान क्या है?
उत्तर-अंगूठी का नाम।

२१.शकुन्तला की अंगूठी कंहाँ गिर जाती है?
उत्तर-शचीतीर्थ में।

२२.राजा दुष्यन्त कंहाँ के राजा थे?
उत्तर-हस्तिनापुर के।

२३.गौतमी कौन थी?
उत्तर-ऋषि कण्व के आश्रम की व्यवस्थापिका।

२४.अनसूया कौन थी?
उत्तर-शकुन्तला की सखी।

२५.राजा दुष्यन्त के द्वारा न पहचाने जाने पर शकुंतला कंहाँ रहती है?
उत्तर-ऋषि मारीचि के आश्रम में।

२६.मारीचि ऋषि का आश्रम कंहाँ था?
उत्तर-हेमकूट पर।

२७. "अभिज्ञानशाकुन्तलम्" नाटक की समाप्ति कैसे हुई है?
उत्तर-भरत वाक्य की मंगलकामना के साथ।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━

0 comments: