Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

नलबाना पक्षी अभयारण्य ।।

❇️नलबाना पक्षी अभयारण्य या नलबाना द्वीप पर प्रवासी पक्षियों की जनगणना रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष यहाँ प्रवासी पक्षियों की 102 प्रजातियों के लगभग 406,368 पक्षी पहुँचे हैं।

🔰मुख्य बिंदु:

❇️ओड़िया भाषा में नलबाना का अर्थ ‘घास से ढका द्वीप’ होता है।

❇️नलबाना पक्षी अभयारण्य या नलबाना द्वीप ओडिशा की चिल्का झील के बीच में स्थित है। मानसून ऋतु में झील में जल की अधिकता के कारण यह द्वीप डूब जाता है।

❇️यह पक्षी अभयारण्य 15.53 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है।

❇️नलबाना पक्षी अभयारण्य शीत ऋतु में आर्कटिक और उप-आर्कटिक क्षेत्रों से आए प्रवासी पक्षियों के रुकने का एक उपयुक्त स्थान है।

❇️इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वर्ष 1987 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था।

❇️यहाँ देखे जाने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण प्रवासी पक्षी हैं: बार-हेडेड गीज़ (Bar-headed geese), ग्रेटर फ्लेमिंगोस (Greater Flamingos), बगुले (Herons), ब्लैक टेल्ड गाॅडविट्स (Black-tailed Godwits) और ग्रेट नॉट (Great Knot)। ग्रेट नॉट पक्षी को पांच साल बाद देखा गया।

🔰ग्रेट नॉट (Great Knot)

❇️ग्रेट नॉट एक अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी है जो प्रजनन के लिये उत्तरी गोलार्द्ध से और दक्षिणी गोलार्द्ध के मध्य लंबी दूरी तय करता है।

❇️यह सुदूर पूर्वोत्तर रूस, तटीय ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और पूर्वी अरब प्रायद्वीप में दिखाई देता है।

❇️इसे इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर ( #IUCN) की लाल सूची में लुप्तप्राय ( #Endangered) श्रेणी में रखा गया है।

0 comments: