दीनदयाल बंदरगाह(Deendayal Port)।।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले गुजरात के कच्छ ज़िले में  दीनदयाल बंदरगाह (कांडला बंदरगाह)  के पास  पपरवा द्वीप  (Paparva Island) पर एक सैटेलाइट फोन मिल यह पश्चिम भारत में गुजरात राज्य के कच्छ ज़िले में गांधीधाम शहर के निकट स्थित एक समुद्री बंदरगाह है।

❇️ यह गुजरात राज्य के कच्छ की खाड़ी में अवस्थित एक  ज्वारीय पत्तन  है जिसे कांडला बंदरगाह ट्रस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है।

❇️ दीनदयाल पोर्ट  कांडला क्रीक  में स्थित है और यह कच्छ की खाड़ी के मुहाने से 90 किलोमीटर की दूरी पर है।

❇️ वर्ष 1947 में विभाजन के बाद देश के पश्चिमी तट का सबसे बड़ा बंदरगाह ‘कराची बंदरगाह’ पाकिस्तान में चला गया, जिसके बाद वर्ष 1950 में भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में कांडला बंदरगाह का निर्माण किया गया। यह बंदरगाह भारत सरकार के जहाज़रानी मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

❇️ 4 अक्तूबर, 2017 को इसका नाम   ‘कांडला बंदरगाह’  से बदल कर  ‘दीनदयाल बंदरगाह’  कर दिया गया था।

❇️ दीनदयाल बंदरगाह पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से 256 समुद्री मील (दक्षिण-पूर्व में) एवं मुंबई बंदरगाह से 430 समुद्री मील (उत्तर-पश्चिम में) की दूरी पर अवस्थित है।

❇️ पपरवा द्वीप दीनदयाल बंदरगाह के पास कच्छ की खाड़ी में स्थित है।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.