डोगरा वंश(Dogra Dynasty)

जम्मू नगर निगम (Jammu Municipal Corporation- JMC) ने जम्मू हवाई अड्डे को हिंदू डोगरा सम्राट महाराजा हरि सिंह और जम्मू विश्वविद्यालय को महाराजा गुलाब सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है।

डोगरा वंश (Dogra Dynasty):
महाराजा गुलाब सिंह ने डोगरा वंश की स्थापना की और वर्ष 1846 में जम्मू-कश्मीर के पहले सम्राट बने।

डोगरा वंश के महाराजा गुलाब सिंह ने वर्ष 1846 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ  'अमृतसर की संधि'  पर हस्ताक्षर किये। इस संधि के तहत वर्ष 1846 में उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को कश्मीर और कुछ अन्य क्षेत्रों के बदले 75 लाख रुपए दिये।

वर्ष 1846 में जम्मू और कश्मीर को एक एकल इकाई के रूप में एकीकृत किया गया था।

वर्ष 1947 में ब्रिटिश भारत के विभाजन के समय तक जम्मू और कश्मीर (J & K) एक रियासत थी।

महाराजा हरि सिंह अंतिम डोगरा सम्राट थे जिन्होंने वर्ष 1947 में भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय को लेकर विलय पत्र पर हस्ताक्षर किये।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.