Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

विषय:- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों, जिलों एवम् नगरों के उपनाम

प्रश्न 01. किस जिले को ऊन का घर कहा जाता है?
A बीकानेर √
B बाड़मेर
C जोधपुर
D पाली

प्रश्न 02. रेगिस्तान का जलमहल किसे कहा गया है?
A बाटाडू कुँआ (बाड़मेर) √
B जंवाई बाँध (पाली) 
C कोलायत (बीकानेर) 
D चांदन नलकूप (जैसलमेर)
व्याख्या:- थार का घड़ा 👉🏻 चांदन नलकूप (जैसलमेर)

प्रश्न 03. ............को गलियों का शहर कहा जाता है |
A जयपुर 
B जोधपुर 
C जैसलमेर √
D पुष्कर (अजमेर)

प्रश्न 04. राज्य की देव नगरी किसे कहते है?
A पुष्कर
B सिरोही √
C किराडू
D नाकौड़ा

प्रश्न 05. इनमें से किस जिले को राज्य की राधानगरी कहते हैं?
A चित्तौड़गढ़
B राजसमंद
C उदयपुर
D प्रतापगढ़ √
व्याख्या:- राजस्थान की राधा 👉🏻 मीरा |

प्रश्न 06. घोड़े वाले बाबा के नाम से कौन प्रसिद्ध है?
A कर्नल जेम्स टॉड √
B महाराणा प्रताप 
C ठाकुर कुशालसिंह
D महाराजा सूरजमल

प्रश्न 07. बीकानेर के किस शासक को कलयुग का कर्ण कहा गया?
A कर्णसिंह
B लूणकरण √
C रायसिंह 
D गंगासिंह

प्रश्न 08. इनमें से किसे राजस्थान का कबीर किसे कहा जाता है?
A संत लिखमीदास
B रामानंद
C बाबा रामदेवजी √
D देव नारायणजी
व्याख्या:- राजस्थान के कबीर- दादूदयाल(संत), बाबा रामदेवजी(लोक देवता)

प्रश्न 09. मेवाड़ का रक्षक किसका उपनाम है?
A महाराणा प्रताप 
B भामाशाह √
C हम्मीर
D चेतक
व्याख्या:- मेवाड़ का उद्धारक हम्मीर को कहते हैं |

प्रश्न 10. दूसरा जवाहरलाल नेहरू की उपाधि किसे दी गई?
A जमनालाल बजाज
B युगलकिशोर चतुर्वेदी √
C माणिक्यलाल वर्मा
D मोहनलाल सुखाड़िया

प्रश्न 11. भोगीलाल पंड्या को........ कहा जाता है?
A धूण के धणी
B भीलों के चितेरे
C आदिवासियों के मसीहा 
D वागड़ का गाँधी √

प्रश्न 12. आधुनिक जयपुर का निर्माता नाम से कौन जाने जाते हैं?
A मिर्जा जयसिंह
B मिर्जा इस्माइल √
C अमीर खाँ पिंडारी
D सवाई जयसिंह
व्याख्या:- आधुनिक राजस्थान का निर्माता मोहनलाल सुखाड़िया को कहते हैं |

प्रश्न 13. वागड़ की मीरा किस संत को कहा गया?
A मांगीबाई
B गवरी बाई √
C गवरी देवी
D फलकु देवी

प्रश्न 14. इनमें से किसे डिंगल भाषा का हेरोंस कहा जाता है
A सूर्यमल्ल मिश्रण 
B पृथ्वीराज राठौड़ √
C कन्हैयालाल सेठिया 
D मेघराज मुकुल

प्रश्न 15. किस नगर को गुलाबों की नगरी कहते है?
A जयपुर
B उदयपुर
C खमनौर
D पुष्कर √

0 comments: