Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

टॉप 25 प्रश्नोतर।।

1. किस रचना को ’तमिलवेद’ कहा जाता हैं ?
(अ) तमिल प्रकाश        (ब) दिव्य प्रकाशम्
(स) नालियार वेदामृतम् (द) नालियर दिव्य प्रबन्धम्✔️

2. निम्नलिखित आचार्यों का वरिष्ठताक्रम क्या हैं ?
(अ) मध्वाचार्य-रामानुजाचार्य-निम्बकाचार्य
(ब) रामानुजाचार्य-मध्वाचार्य-निम्बकाचार्य✔️
(स) निम्बकाचार्य-रामानुजाचार्य-मध्वाचार्य
(द) मध्वाचार्य-निम्बकाचार्य-रामानुजाचार्य

3. ’भेदाभेदवाद’ किस दर्शन को कहा जाता हैं ?
(अ) द्वैताद्वैतवाद✔️     (ब) अद्वैतवाद
(स) विशिष्टाद्वैतवाद      (द) द्वैतवाद

4. राम और कृष्ण किसके पूर्वावतार माने गए हैं ?
(अ) ब्रह्मा         (ब) विष्णु✔️
(स) शिव          (द) इनमें से कोई नहीं

5. ’रुद्र सम्प्रदाय’ के प्रवर्तक हैं –
(अ) चक्रधर           (ब) आचार्य पुण्डलिक
(स) चैतन्य महाप्रभु (द) विष्णु स्वामी✔️

6. ’द्वैतवाद’ के प्रतिष्ठापक आचार्य हैं ?
(अ) निम्बकाचार्य       (ब) मध्वाचार्य✔️
(स) शंकराचार्य          (द) वल्लभाचार्य

7. पाँच विषयों के समवेत ग्रहण को ’पांचरात्र धर्म’ कहते हैं, ये पाँच विषय क्या हैं ?
(अ) परमतत्व, मुक्ति, भुक्ति, योग, संसार✔️
(ब) माया, संसार, भक्ति, मोक्ष, योग
(स) मोक्ष, योग, ब्रह्म, जीव, संसार
(द) परमब्रह्म, जीव, जगत्, माया, भक्ति

8. रामानन्द के दीक्षागुरु कौन थे ?
(अ) नरहरिदास         (ब) राघवानन्द✔️
(स) शंकराचार्य         (द) निम्बकाचार्य

9. संत रज्जब का पूरा नाम है –
(अ) मोहम्मद रज्जब      (ब) रज्जब अलीखाँ✔️
(स) रज्जबदास             (द) सैयद रज्जब खाँ

10. जायसी की किस रचना में सूफी दर्शन का सैद्धान्तिक वर्णन मिलता हैं ?
(अ) आखिरी कलाम (ब) अखरावट✔️
(स) पद्मावत            (द) चित्ररेखा

11. जायसी के विरह वर्णन में कौनसी विशेषता नहीं हैं?
(अ) एकपक्षीय प्रेम का चित्रण✔️
(ब) फारसी काव्य का प्रभाव
(स) लोक संस्कृति का चित्रण
(द) बारहमासा का वर्णन

12. किस आलोचक ने जायसी की अवधी को ’अवधी का अरघान’ कहा हैं ?
(अ) बच्चन सिंह✔️     (ब) रामकुमार वर्मा
(स) रामविलास शर्मा    (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

13. ’पद्मावत’ का कौनसा खण्ड हिन्दी साहित्य की अनुपम निधि माना जाता हैं ?
(अ) पद्मावती वियोग खण्ड
(ब) सिंहल द्वीप वर्णन खण्ड
(स) नागमती वियोग खण्ड✔️
(द) रत्नसेन विदाई खण्ड

14. निर्गुण संत कवियों में सबसे पढे़-लिखे व शास्त्रज्ञ संत कौन थे ?
(अ) नानकदेव         (ब) सुन्दरदास✔️
(स) दादू                 (द) रज्जब

15. संत कवियों के संदर्भ में कौनसा कथन असत्य हैं ?
(अ) लगभग सभी कवि पिछङे वर्ग से थे
(ब) उन्होंने भक्ति साधना के साथ कर्म को भी महत्त्व दिया
(स) सभी संत कवि संन्यासी थे✔️
(द) उन्होंने ज्ञान और प्रेम को समान महत्त्व दिया

16. संत काव्य और सूफी काव्य में कौनसी विशेषता असमान हैं ?
(अ) गुरु का महत्त्व
(ब) माया या शैतान का विरोध
(स) प्रेम की प्रधानता
(द) खण्डनात्मक प्रवृत्ति✔️

17. वल्लभाचार्य से भेंट होने पर सूरदास ने कौनसा पद गाया था ?
(अ) प्रभु हौं सब पतितन कौ टीकौं✔️
(ब) मधुबन तुम कत रहत हरे
(स) निर्गुन कौन देस को बासी
(द) ऊधौ, मोंहि ब्रज बिसरत नाहीं

18. कृष्ण भक्ति काव्य में वर्णित ’भ्रमरगीत’ का मुख्य प्रतिपाद्य हैं –
(अ) गोपियों का विरह वर्णन
(ब) सगुण भक्ति की प्रतिष्ठा✔️
(स) कृष्ण के प्रति गोपियों की प्रेम व्यंजना
(द) उक्ति-वैचित्र्य का प्रदर्शन

19. गौङीय सम्प्रदाय के प्रवत्र्तक कौन हैं ?
(अ) चैतन्य महाप्रभु✔️ (ब) स्वामी हरिदास
(स) निम्बकाचार्य         (द) विद्यापति

20. उत्तर भारत में राम भक्ति का प्रवत्र्तन आचार्य रामानुज की परम्परा में राघवानन्द द्वारा प्रारम्भ हुआ और उनके शिष्य ने उसे युगानुकूल भाव भूमि प्रदान की। राघवानन्द के शिष्य कौन थे ?
(अ) अग्रदास         (ब) रामानन्द✔️
(स) तुलसीदास      (द) स्वामी हरिदास

21. किस आलोचक ने तुलसीदास को ’बुद्धदेव के बाद सबसे बङा लोकनायक’ कहा हैं ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल         (ब) फादर कामिक बुल्के
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) जाॅर्ज ग्रियर्सन✔️

22. ’कवितावली’ का मुख्य छन्द है –
(अ) दोहा-चैपाई       (ब) दोहा-कवित्त
(स) कुण्डलिया         (द) कवित्त-सवैया✔️

23. तुलसीदास की किस रचना को ’मृत्युपीङा की चीख’ कहा गया हैं ?
(अ) रामाज्ञा प्रश्नावली      (ब) रामचरितमानस
(स) हनुमानबाहुक✔️      (द) विनय पत्रिका

24. रामचरितमानस में प्रत्येक काण्ड का आरम्भ किससे किया गया हैं ?
(अ) गुरु वन्दना         (ब) संत वन्दना
(स) कवि वन्दना       (द) मंगलाचरण✔️

25. तुलसीदास की अन्तिम रचना है –
(अ) हनुमानबाहुक✔️      (ब) विनयपत्रिका
(स) रामचरितमानस

0 comments: