ब्लैक-फूटेड फ़ैरेट (Black-footed Ferret)

चर्चा में क्यों?

💫अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लंबे समय से लुप्तप्राय ब्लैक-फुटेड फेरेट (Black-footed Ferret) का क्लोन तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। क्लोन तैयार करने के लिए एक मृत ब्लैक-फुटेड फेरेट की जमी हुई कोशिकाओं का उपयोग किया गया।

💫ब्लैक-फुटेड फेरेट के क्लोन से संबंधित जानकारी
💫संयुक्त राज्य में पहली बार किसी विलुप्तप्राय प्रजाति का क्लोन बनाया गया है।
💫इस ब्लैक-फुटेड फेरेट (काले पैरों वाले फेरेट) के क्लोन का नाम ‘एलिजाबेथ एन (Elizabeth Ann)’ रखा गया है।
ऐसा पहली बार हुआ है, जब उत्तरी-अमेरिका की किसी स्थानीय लुप्तप्राय प्रजाति का क्लोन बनाया गया है।
💫ब्लैक-फुटेड फेरेट को पुनर्स्थापित करने का उद्देश्य आनुवंशिक विविधता और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।
एलिजाबेथ एन काले पैरों वाले अंतिम जंगली फेरेट विल (Willa) की एक आनुवांशिक प्रति है, जिनकी 1980 में मृत्यु हो गई थी और उसके कोई जीवित वंशज भी नहीं हैं।
ब्लैक-फुटेड फेरेट या काले पैरों वाले फेरेट (Black-footed Ferret) के बारे में
💫काले पैरों वाले फेरेट को अमेरिकी ध्रुवीय बिल्ली (Polecat) या प्रैरी डॉग हंटर के नाम से भी जाना जाता है। यह नेवले की ही एक प्रजाति है।
💫यह मध्य उत्तरी अमेरिका मूल स्थानीय प्रजाति है।
💫इसकी आबादी बहुत कम है और जितनी आबादी है वह एक निश्चित क्षेत्र में संरक्षित की गयी है, इसलिए IUCN द्वारा इसे लुप्तप्राय (endangered) प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
इसे पहली बार 1982 में "लुप्तप्राय" के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, इसके बाद 1996 में IUCN रेड लिस्ट में इस प्रजाति को "जंगल से विलुप्त" (extinct in the wild) घोषित कर दिया गया था।
2008 में IUCN रेड लिस्ट में काले पैरों वाले फेरेट को पुनः "लुप्तप्राय" के रूप में सूचीबद्ध किया।

क्या होती है लुप्तप्राय प्रजाति (Endangered-EN)?

💫किसी प्रजाति को लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध करने के आधार निम्नलिखित हैं-
💫लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में आने वाली प्रजाति में विलुप्त होने का बहुत अधिक जोखिम होता है।
💫पिछले 10 वर्षों या तीन पीढ़ियों के दौरान प्रजाति की जनसंख्या में 70% की गिरावट हुई हो।
💫प्रजाति की वर्तमान जनसंख्या आकार 250 से कम रह गया हो।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.