✨ उत्तर ध्रुवीय महासागर अथवा 'आर्कटिक महासागर पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
✨ विश्व के पाँच प्रमुख समुद्री प्रभागों अर्थात् पाँच महासागरों में से यह सबसे छोटा और उथला महासागर है।
✨ 'अंतर्राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन' (आई.एच.ओ.) इसको एक महासागर के रूप में स्वीकार करता है।
✨ यह महासागर लगभग पूरी तरह से यूरेशिया और उत्तरी अमेरिका से घिरा हुआ है।
✨ आर्कटिक महासागर आंशिक रूप से साल भर में समुद्री बर्फ से ढका रहता है और सर्दियों में लगभग पूर्ण रूप से बर्फ से आच्छादित हो जाता है।
✨ इस महासागर का तापमान और लवणता मौसम के अनुसार बदलती रहती है, क्योंकि इसकी बर्फ पिघलती और जमती रहती है।
✨ ग्रीष्म काल में यहाँ की लगभग 50% बर्फ पिघल जाती है।
✨ 'राष्ट्रीय हिम और बर्फ आँकड़ा केन्द्र', उपग्रह आँकड़ों का प्रयोग कर आर्कटिक समुद्री बर्फ आवरण और इसके पिघलने की दर के पिछले सालों के आंकड़ों के आधार पर एक तुलनात्मक दैनिक रिकॉर्ड प्रदान करता है।
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.