Follow Us 👇

Blood Circulation ( परिसंचरण तंत्र )।।

परिसंचरण तंत्र संबंधित प्रश्नोत्तरी ।। 1. कौन सा ‘जीवन नदी’ के रूप में जाना जाता है? उत्तर: रक्त 2. रक्त परिसंचरण की खोज की गई? ...

हिंद महासागर


✨ धरती के 70.8% प्रतिशत भाग पर समुद्र है जिसमें से 14% भाग पर बसा है विराट हिंद महासागर का जल फैला है। इस महासागर को प्रायद्वीपीय भारत दो भागों मे क्रमशः बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में बांट देता है।
 
✨ हिंद महासागर का क्षेत्रफल लगभग 7.4 करोड़ (73442700 वर्ग किमी) वर्ग किलोमीटर है।

✨ यह महासागर दक्षिण में अंटार्टिका, उत्तर में भारत, पश्‍चिम में अफ्रीका और पूर्व ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया हैं। हिंद महासागर का अधिकांश भाग पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में आता है।

✨ इस महासागर की गहराई 4 किलोमीटर (4000 मीटर) है।
 
✨ हिंद महासगर को एक युवा महासागर माना जाता है जिसने मात्र 3.6 करोड़ वर्ष पहले ही अपना वर्तमान रूप ग्रहण किया है।
 
✨ इस महासागर में स्थित अधिकांश द्वीप महाद्वीपीय खंडों से टूटकर अलग हुए भाग हैं जैसे- अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह, श्रीलंका, मेडागास्कर तथा जंजीबार।
 
✨ इस महासागर में विश्व की दो बड़ी नदियां ब्रह्मपुत्र और गंगा की जलराशि विसर्जित हो जाती है।
 
✨ महासागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर (70086000 घन मील) होने का अनुमान है।

0 comments:

Post a Comment

Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!