संस्कृत से जन्मी हिंदी में कई ऐसे शब्द है जो अब केवल हिंदी शब्दों के संग्रहालय में ही पढ़ने को मिलते हैं। अंग्रेजी से मिक्सिंग होने के बाद इन शब्दों का जैसे हुक्का पानी ही बंद हो गया है। 'किंकर्तव्यविमूढ़' एक ऐसा ही शब्द है। आइए जानते हैं, किंकर्तव्यविमूढ़ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं और 'किंकर्तव्यविमूढ़' शब्द का प्रयोग कब किया जाता है।
किंकर्तव्यविमूढ़ शब्द का सरल हिंदी में अर्थ एवं इंग्लिश वर्ड👉🏻
किंकर्तव्यविमूढ़ शब्द एक ऐसी परिस्थिति का वर्णन करता है जबकि आप आश्चर्यचकित होते हैं। कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी और चौंकाने वाली उस घटना के कारण आप समझ नहीं पाते हैं कि आपको क्या करना है। यानी कि ऐसी परिस्थिति जब आप आश्चर्यचकित होते हैं लेकिन डिसाइड नहीं कर पाते कि आपको क्या करना है। ऐसी परिस्थिति को किंकर्तव्यविमूढ़ होना कहते हैं। यह एक संशय की स्थिति होती है। इसे और अधिक सरल किया जाए तो, किंकर्तव्यविमूढ़ का हिंदी में अर्थ होता है:- "क्या करें क्या न करें" के असमंजस में मन उलझना। अंग्रेजी में इसे bewildered, puzzle-headed अथवा puzzle-pated कहते हैं।
किंकर्तव्यविमूढ़ शब्द का उदाहरण👉🏻
दरअसल यह एक शब्द नहीं है बल्कि 3 शब्दों का समूह है।किं+कर्तव्य+विमूढ़। यहां 'किं' का अर्थ है 'क्या', कर्तव्य का अर्थ है 'करना' और विमूढ़ का अर्थ है जड़ हो जाना। इसके कई उदाहरण है, जैसे:- राज्य में ऐसी कोई परंपरा नहीं थी और ना ही न्याय प्रक्रिया में ऐसा कोई विधान, लेकिन अहिल्या के तर्कों को सुनकर महाराज जी किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए।
▪️◼️◾🔳⚫🔳◾◼️▪️▪️◼️◾🔳⚫🔳◾◼️▪️
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.