Follow Us 👇

Blood Circulation ( परिसंचरण तंत्र )।।

परिसंचरण तंत्र संबंधित प्रश्नोत्तरी ।। 1. कौन सा ‘जीवन नदी’ के रूप में जाना जाता है? उत्तर: रक्त 2. रक्त परिसंचरण की खोज की गई? ...

वस्तुनिष्ट प्रश्नोतर जो गाइडों में नहीं मिलेंगे।

💐❣ हिन्दी भाषा एवं साहित्य 💐❣
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

1. हिन्दी में 'कृत' प्रत्ययों की संख्या कितनी है?

a) 28        b)30 
c)40          d)50

2. निम्नलिखित में से कौन-सा द्विगु समास का उदाहरण है?

a) अन्वय         b) दिन-रात 
c) त्रिभुवन       d) चतुरानन

3. निश्चित समय के भीतर पत्र का उत्तर न प्राप्त होने की दशा में अनुबोधक के रूप में भेजा जाने वाला पत्र-

 a) प्रतिवेदन        b) ज्ञापन        
c) परिपत्र            d) अनुस्मारक

4. "रावरे रूप को रीति अनूप, नयो नयो लागत ज्यों-ज्यों निहारिये।" इस पंक्ति के रचनाकार कौन थे?

a) बोधा          b) घनानन्द 
c) ठाकुर         d) देव

5. जिन शब्दों की उत्पत्ति का पता नहीं चलता, उन्हें क्या कहा जाता है?

 a) तत्सम          b) तद्भव
  c) देशज          d) संकर
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
✍ उत्तर : A C D B C 
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬


#Hindi_Sahitya #MCQ [ छंद स्पेशल ]

1.) मूक होई वाचाल, पंगु चढ़ै गिरिवर गहन जासु कृपा सु दयाल, द्रवहु सकल कलिमल दहन उपरोक्त में कौन सा छंद है
[A] दोहा [B] चौपाई
[C] सोरठा [D] बरवै
Answer :- C

2.) निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति कौ मूल बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे हिय कौ शूल निम्न पंक्तियों में कौन-सा छंद है
[A] सोरठा [B] दोहा
[C] रोला [D] हरिगीतिका
Answer :- B

3.) कोई भी छंद किसमे विभक्त रहता है
[A] चरणों में [B] यति में
[C] दोनों में ही [D] इनमे से कोई नहीं
Answer :- C

4.) चारों चरणों में समान माताओं वाले छंद को क्या कहते हैं
[A] सम मात्रिक छंद [B] विषम मात्रिक छंद
[C] अर्द्धसम छंद [D] ये सभी
Answer :- A

5.) अर्द्धसम मात्रिक का छंद है
[A] रोला [B] दोहा
[C] चौपाई [D] कुण्डलिया
Answer :- B

6.) जिस छंद के पहले तथा तीसरे चरणों में 13-13 और दूसरे तथा चरणों में 11-11 मात्राएँ होती है , वह छंद कहलाता है
[A] रोला [B] चौपाई
[C] कुण्डलिया [D] दोहा
Answer :- D

7.) निम्नलिखित में सम मात्रिक छंद का कौन – सा उदहारण है
[A] दोहा [B] सोरठा
[C] चौपाई [D] ये सभी
Answer :- C

8.) शिल्पगत आधार पर दोहे से उल्टा छंद है
[A] रोला [B] चौपाई
[C] सोरठा [D] बरवै
Answer :- C

9.) रहिमन पानी रखिए, बिन पानी सब सून | पानी गए न उबरे, मोती मानुस चुन || प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है
[A] दोहा [B] सवैया
[C] चौपाई [D] काकली
Answer :- A

10.) नहिं पराग नहिं मधुर मधु नहिं विकास यहि काल अली कली में ही बिन्ध्यो आगे कौन हवाल प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है
[A] दोहा [B] सोरठा
[C] बरवै [D] कोई नहीं
Answer :- A
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

0 comments:

Post a Comment

Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!