हिंदी भाषा रीतिकाल वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी।। 06

1. भूषण का कौन-सा ग्रन्थ इनमें रीति ग्रन्थ है?
(अ) शिवराज भूषण ✓ (ब) शिवा बावनी
(स) छत्रसाल दशक (द) कोई नहीं

2. ’’देश में जैसा इनका नाम गूंजा वैसा फिर आगे चलकर किसी और कवि का नहीं।’’ शुक्ल का यह कथन किस प्रसिद्ध कवि के लिए आया है?
(अ) चिन्तामणि (ब) भिखारीदास
(स) पद्माकर ✓ (द) प्रताप साहि

3. ’’बतरस लालच लाल की मुरली धरी लुकाय। सौंह करै भौंहनु हंस देने कहै नटि जाय।’’ में कौन-सा रस है?
(अ) भक्ति रस (ब) शृंगार रस ✓
(स) करुण रस (द) हास्य रस

4. ’’रीतिकाल की सनक इनमें इतनी अधिक थी कि उन्हें ’यमुना लहरी’ नामक देवस्तुती में भी नवरस और षड्ऋतु सुझाई पङी।’’ शुक्ल ने ऐसा किसके लिए कहा है?
(अ) ग्वाल ✓ (ब) भिखारीदास
(स) रामसिंह (द) प्रताप साहि

5. भाषा की समास शक्ति और कल्पना की समाहार शक्ति का सर्वाधिक उपयोग इनमें से किस कवि ने किया है?
(अ) चिन्तामणि (ब) देव
(स) बिहारी ✓ (द) घनानन्द

6. ’’यदि हम आचार्यत्व कवित्व दोनों के एक अनूठे संयोग की दृष्टि से विचार करते है। तो मतिराम, श्रीपति और दास से ये कुछ बीस ही ठहरते है।’’ शुक्ल का यह कथन रीतिकाल के किस आचार्य कवि के लिए आया है?
(अ) केशवदास (ब) कुलपति मिश्र
(स) जसवन्त सिंह (द) प्रताप साहि ✓

7. इनमें से सर्वाधिक टीकाएं किस पुस्तक पर उपलब्ध होती है?
(अ) बिहारी सतसई ✓ (ब) मतिराम सतसई
(स) सुजान चरित (द) भाषा भूषण

8. द्विजदेव को अन्तिम रीतिमुक्त कवि मानते हैं?
(अ) डाॅ. बच्चन सिंह ✓ (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) आचार्य शुक्ल

9. जहाँगीर जसचन्द्रिका के रचयिता कवि का नाम क्या है?
(अ) भूषण (ब) घनानन्द
(स) केशव ✓ (द) आलम

10. ’सर्व सोलह प्रकाश’ किसकी रचना है?
(अ) चिन्तामणि (ब) तोष
(स) गुरू गोविन्द सिंह ✓ (द) प्रताप साहि

11. लक्षण ग्रन्थकारों की परम्परा में अन्तिम प्रसिद्ध कवि इनमें से कौन हैं?
(अ) देव (ब) पद्माकर ✓
(स) बेनी प्रवीन (द) रसलीन
 
12. ’सुधानिधि’ के रचयिता है ?
(अ) चिन्तामणि (ब) तोष ✓
(स) पदुमनदास (द) प्रताप साहि

13. ’इश्कलता’ के रचनाकार का नाम बताइए?
(अ) बोधा (ब) आलम
(स) देव (द) घनानन्द ✓

14. ’अलंकार दर्पण’ के रचयिता है?
(अ) ग्वाल (ब) महाराजा रामसिंह ✓
(स) पदुमनदास (द) प्रताप साहि

15. पद्माकर कृत ’पद्माभरण’ का वण्र्य विषय क्या है?
(अ) राज प्रशस्ति (ब) रस निरूपण
(स) नीति प्रतिपादन (द) अलंकार निरूपण ✓

16. ’काव्य मंजरी’ के रचयिता है ?
(अ) चिन्तामणि (ब) पदुमनदास ✓
(स) करण कवि (द) कृष्ण कवि

17. ’ललित ललाम’ के रचयिता का नाम बताइए:
(अ) भूषण (ब) सूदन
(स) मतिराम ✓ (द) पद्माकर

18. ’भाषा भूषण’ के रचयिता है ?
(अ) जसवन्तसिंह ✓ (ब) कुलपति मिश्र
(स) पदूमनदास (द) प्रताप साहि

19. निम्न सूचियों को सुमेलित करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची -। सूची – ।।
(क) शिवराज भूषण 1. पद्माकर
(ख) रस रहस्य 2. भूषण
(ग) पद्माभरण 3. भिखारीदास
(घ) काव्य निर्णय 4. कुलपति मिश्र

कूट:
क ख ग घ
(अ) 2 4 1 3 ✓ (ब) 1 3 2 4
(स) 3 1 4 2 (द) 4 2 3 1

20. ’रामायण सूचनिका’ प्रबंध काव्य के रचयिता है ?
(अ) कुमारमणि (ब) तोष
(स) रसिक गोविन्द ✓ (द) प्रताप साहि

21. इनमें से सतसई किस कवि ने नहीं लिखी?
(अ) बिहारी (ब) मतिराम
(स) वृन्द (द) पद्माकर ✓

22. ’सर्वाग निरूपक लक्षण ग्रंथ’ काव्य रसायन’ के रचयिता है ?
(अ) देव ✓ (ब) तोष
(स) घनानंद (द) प्रताप साहि

23. कौन-सा ग्रन्थ कवि भूषण रचित नहीं है?
(अ) छत्र प्रकाश ✓ (ब) छत्रसाल दशक
(स) शिवा बावनी (द) शिवराज भूषण

24. ’रसराज’ के रचयिता है?
(अ) चिन्तामणि (ब) मतिराम ✓
(स) पदूमनदास (द) भिखारीदास

25. ’देवमाया प्रपंच नाटक’ के रचयिता कवि कौन हैं?
(अ) मतिराम (ब) देव ✓
(स) सूदन (द) बिहारी
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬



0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.