हिंदी भाषा रीतिकाल वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी।। 05

1. रसनिधि का जन्म कब हुआ?
(अ) 1600 ई. (ब) 1603 ई. ✅
(स) 1605 ई. (द) 1606 ई.

2. ’तुलसीभूषण’ नामक ग्रन्थ का रचयिता कौन है?
(अ) तुलसीदास (ब) केशव
(स) रसरूप ✅ (द) भूषण

3. ’बिहारी सतसई’ के आधार पर रसनिधि की कौनसी रचना लिखी गई है?
(अ) रसनिधि सागर (ब) बाहरमासा
(स) रतन हजारा ✅ (द) हिडोंला

4. रामचन्द्राभरण, रामचन्द्र भूषण एवं रामालंकार नामक अलंकार ग्रन्थ किस रीतिकालीन कवि की रचनाएँ हैं ?
(अ) गोप ✅ (ब) ग्वाल कवि
(स) मति राम (द) रसनिधि

5. नगेन्द्र के अनुसार आचार्य भूषण का जन्म कब हुआ?
(अ) 1613 ई. ✅ (ब) 1614 ई.
(स) 1615 ई. (द) 1617 ई.

6. ’अलंकार चन्द्रोदय’ नामक ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं?
(अ) रघुनाथ (ब) दूलह
(स) रसिक सुमति ✅ (द) गोप

7. ’घनश्याम’ किस कवि का उपनाम है?
(अ) मतिराम (ब) देव
(स) रसनिधि (द) आचार्य भूषण ✅

8. देव ने किस नए संचारी भाव की उद्भावना की है?
(अ) हर्ष (ब) अवहित्था
(स) ग्लानि (द) छल ✅

9. रीतिकाल के शृंगार या नायिका-भेद का मुख वीररस की ओर मोङने का श्रेय किस कवि को है?
(अ) केशव (ब) चिंतामणि
(स) रसलीन (द) आचार्य भूषण ✅

10. ’’अभिधा उत्तम काव्य है मध्य लक्षणा लीन’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) बिहारी (ब) भूषण (स) देव ✅ (द) केशव

11. ’’भूषण के काव्य की भाषा की गङबङी के बावजूद उनकी वीर दर्पोक्तियां जनता की जबान पर है।’’ यह कथन किसका है?
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) बच्चन
(स) डाॅ. नगेन्द्र ✅ (द) जगदीश गुप्त

12. ’’हरिनी के नैनानु ते हरिनी के ये नैन’ में कौन-सा अलंकार है?
(अ) यमक-श्लेष (ब) यमक-प्रतीप ✅
(स) यमक-व्यतिरेक (द) कोई नहीं

13. आचार्य भूषण को ’कवि भूषण’ की उपाधि से किसने सम्मानित किया?
(अ) इन्द्रजीत (ब) आजमशाह
(स) औरंगजेब (द) राजा रूद्रशाह सोलंकी ✅

14. इनमें से कौन बिहारी सतसई की टीका नहीं है?
(अ) लाल चन्द्रिका (ब) बिहारी रत्नाकर
(स) हरिप्रकाश टीका (द) सुबोधार्थबोधिनी ✅

15. रीतिकाल के किस आचार्य को छत्रपति शिवाजी, शाहूजी भौंसले, छत्रसाल बुन्देला आदि राजाओं का राजाश्रय प्राप्त था?
(अ) देव (ब) भूषण ✅
(स) केशव (द) कोई नहीं

16. ’’कुन्दन को रंग फीको लगै झलकै अति अंगनि चारु गोराई’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) मतिराम ✅ (ब) भूषण
(स) बिहारी (द) घनानन्द

17. ’इन्द्र जिमि जम्भ पर, बाडव सुअम्भ पर’ यह पंक्ति भूषण की किस रचना से ली गयी है?
(अ) छत्रसाल दशक (ब) भूषण हजारा
(स) शिवा बावनी (द) शिवराज भूषण ✅

18. ’शृंगार लतिका’ के रचयिता कवि कौन है?
(अ) पद्माकर (ब) द्विजदेव ✅
(स) प्रताप साहि (द) रसलीन

19. ’शिवराज भूषण’ में अलंकारों की संख्या कितनी है?
(अ) 106 (ब) 105 ✅ (स) 107 (द) 109

20. रीतिकाल के कौन-से प्रसिद्ध कवि ’भारतेन्दु’ के पिता थे?
(अ) पद्माकर (ब) गिरधरदास ✅
(स) बेनी प्रवीन (द) गिरधरदास

21. ’’पौन वारिबाह पर सँम्भु रतिनाह पर ज्यों सहस्त्रबाहू पर राम द्विजराज है’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) मतिराम (ब) रसनिधि
(स) चिंतामणि (द) भूषण ✅

22. ’राम सतसई’ के रचयिता कवि का नाम बताइए?
(अ) नवलसिंह (ब) जबलसिंह
(स) रामसहायदास ✅ (द) गिरधरदास

23. ’शिवाजी और छत्रसाल की वीरता के वर्णनों को कोई कवियों की झूठी खुशामद नहीं कह सकता आश्रय दाताओं की प्रशंसा के अनुसरण मात्र नहीं है इन दो वीरों का जिस उत्साह के साथ सारी हिन्दू जनता स्मरण करती है उसी की व्यंजना भूषण ने की ’यह कथन किस आचार्य का है?
(अ) डाॅ. बच्चन सिंह (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ✅

24. ’’ये साक्षात रसमूर्ति और ब्रजभाषा के प्रधान स्तम्भों में हैं।’’ यह उक्ति आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किस कवि के बारे में कही है?
(अ) बिहारी (ब) केशव
(स) मतिराम (द) घनानन्द ✅

25. किस के अनुसार आचार्य कर्म में भूषण जितने असफल रहे है, कविकर्म में उतने ही अधिक सफल कहे जा सकते है?
(अ) डाॅ. बच्चन सिंह (ब) डाॅ. नगेन्द्र ✅
(स) शुक्ल (द) द्विवेदी
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬



0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.