Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

राष्ट्रीय ट्यूबरक्लोसिस समाप्ति कार्यक्रम ।।

❇️17 जनवरी, 2020 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम का नाम बदलकर राष्ट्रीय ट्यूबरक्लोसिस समाप्ति कार्यक्रम कर दिया है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीक TrueNat MTB का अनुमोदन किया है, इसके द्वारा टीबी का पता लगाया जा सकता है।

🔰मुख्य बिंदु✅

❇️भारत ने 2025 तक देश से टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य से पांच वर्ष पहले निर्धारित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीक #TrueNat_MTB की सटीकता को स्वीकार किया है। इससे टीबी को समाप्त करने में काफी सहायता होगी।

🔰TrueNat MTB✅

❇️TrueNat MTB एक नया मॉलिक्यूलर टेस्ट है, इसके द्वारा एक घंटे के भीतर ट्यूबरक्लोसिस का पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट में बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए पालीमीरेज़ चैन रिएक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। जिस डिवाइस के द्वारा यह टेस्ट किया जाता है, उसमे बैटरी का उपयोग किया जाता है।

❇️शुरू में TrueNat MTB किट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। बाद में यह किट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी उपलब्ध होगी। देश भर में 5500 से 6000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।

🔰कुष्ठरोग और पोलियो✅

❇️इससे पहले कुष्ठरोग और पोलियो कार्यक्रमों का नाम परिवर्तन भी किया गया था। 1983 में राष्ट्रीय कुष्ठरोग नियंत्रण कार्यक्रम का नाम बदलकर राष्ट्रीय कुष्ठरोग समाप्ति कार्य्रकम कर दिया गया था। जबकि राष्ट्रीय पोलियो मायलाइटिस  नियंत्रण कार्यक्रम का नाम बदलकर पोलियो समाप्ति कार्यक्रम कर दिया गया था।

0 comments: