विश्व आर्द्रभूमि दिवस : 𝚆𝙾𝚁𝙻𝙳 𝚆𝙴𝚃𝙻𝙰𝙽𝙳𝚂 𝙳𝙰𝚈

📌 थीम 2021 ➛ आर्द्रभूमि और जल (Wetlands and Water)

▪️ उद्देश्य :-

• लोगों व हमारे ग्रह के लिए आर्द्रभूमि के संरक्षण हेतु वैश्विक जागरूकता बढ़ाना।
• नदियों, झीलों, समुद्रों, जंगलों और पहाड़ों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों एवं जीवों (समृद्ध जैव-विविधता) समस्त जीवन चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

▪️ महत्वपूर्ण तथ्य :-

• 2 फरवरी 1971 - ईरान के रामसर शहर में कैस्पियन सागर तट पर आर्द्रभूमि संरक्षण हेतु आयोजित सम्मेलन में हुए समझौते को अपनाया गया।
• 2 फरवरी, 1997 - रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरे होने पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस सर्वप्रथम मनाया गया।
• वर्ष 2017 - आर्द्रभूमियों के सरंक्षण हेतु वेटलैंड्स (सरंक्षण एवं प्रबंधन नियम) 2017 के रूप में एक नया वैधानिक ढाँचा लाया गया था।
• आद्रभूमि पौधों के जीवन और जीवों के छोटे वातावरण होते हैं जो जल निकायों के भीतर पाए जाते हैं एवं जल निकायों के साथ ही पर्यावरण के पारिस्थितिक स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। 
• वर्ल्ड वेटलैंड्स सचिव विभाग मूल रूप से ग्लैंड, स्विट्जरलैंड में है।
• वेटलैंड (आर्द्रभूमि) एक विशिष्ट प्रकार का पारिस्थितिकीय तंत्र व जैव-विविधता का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। आज आधुनिक मानवजाति को सबसे बड़ा खतरा जलवायु परिवर्तन से है। ऐसे में यह ज़रूरी है कि हम अपनी जैव-विविधता का सरंक्षण करें।

▪️ साझेदारी :-

• 1998 - रामसर सचिवालय, ईरान ने पानी के लिए वित्तीय सहायता हेतु डेनोन समूह एवियन फंड (पेरिस से बाहर स्थित) और बार्सिलोना, स्पेन के साथ की है।

आर्द्रभूमियां’ क्या होती हैं?

जलीय निकाय और स्थल क्षेत्र के मिलन वाली जगहों पर आर्द्रभूमियां पायी जाती हैं।

आर्द्र्भूमियों में, मैंग्रोव और कच्छ भूमि, पीटलैंड, नदियाँ, झीलें और अन्य जलीय निकाय, डेल्टा, बाढ़ के मैदान और वन क्षेत्रों में दलदली भूमि, धान के खेत और प्रवाल भित्तियां आदि शामिल होते हैं।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 की थीम: “व्यक्तियों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई” (Wetlands Action for People and Nature)।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.