Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

कुछ नए और उपयोगी तथ्य जो गाइडों में नहीं मिलेंगे।

📌 सभी हिंदी प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण 

🔸 ‘मनुष्य के आचरण के प्रवर्तक भाव या मनोविकार ही होते हैं, बुद्धि नहीं।’ यह कथन है?  - रामचंद्र शुक्ल

🔸 ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है? - महतो होरी

🔹 ‘पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप।’ यह कथन ‘स्कन्दगुप्त’ नाटक के किस पात्र का है : देवसेना

🔹 ‘सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर बनमाल॥ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं : सूरदास

🔸 भारत में संस्कृत माँ है, हिन्दी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरूष के अनमोल वचन है : फादर कामिल बुल्के

🔸 व्योमकेश दरवेश नामक संस्मरण विश्वनाथ त्रिपाठी जी ने किसको स्मरण करके लिखा : हजारी प्रसाद द्विवेदी

🔹 हिंदी के किन-किन साहित्यकारों का नाम फिल्मी लेखन से भी जुड़ा : मनोहर श्याम जोशी, प्रेमचंद, भीष्म साहनी, राही मासूम रजा

🔹'मुक्तिबोध की आत्मकथा' किसकी रचना है : विष्णुचन्द्र शर्मा

🔸सूफी धारा को किस आलोचक ने प्रेमाश्रयी धारा कहा - आचार्य शुक्ल जी

🔸"मानस भवन में आर्यजन जिनकी उतारे आरती...." पंक्ति किस काव्यग्रंथ से है - भारत भारती

🔹"सब आंखों के आंसू उजले/सबके सपनों में सत्य पला"...पंक्ति किसकी है - महादेवी वर्मा

🔹किस सन्त कवि का जन्म अकबर के समय में और मृत्यु औरंगजेब के काल में हुई - मलूकदास

🔸सन्त कवियों के दार्शनिक सिद्धातों का मूल आधार है - अद्वैतवाद

🔸रचना कुमारपाल प्रतिबोध - सोमप्रभ सूरि, कुमारपाल चरित - हेमचन्द्र की है।

🔹महिमभट्ट द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत है - अनुमानवाद

🔹"साहित्य मनुष्य के अंदर का उछालित आनन्द है" - नन्द दुलारे वाजपेयी

🔸कवि धनपाल को किसने सरस्वती की उपाधि दी - राजा मुंज ने

🔸"नैननि में जो सदा रहते तिनकी अब कान कहानी सुन्यो करै" - आलम की पंक्ति है।

🔹कृष्ण की रस रूप और राधा को रति रूप किस सम्प्रदाय में माना गया है - वैष्णव सहजिया सम्प्रदाय

🔹चंपू काव्य के दो भेद हैं - विरुद और करम्बक

❇️ ❇️ ❇️


१. तारसप्तक का प्रकाशन कब हुआ? उत्तर - १९४३ 

२. फूल नहीं रंग बोलते हैं, किसकी कविता है? उत्तर - केदारनाथ अग्रवाल 

३. केदारनाथ अग्रवाल पर किस बहुचर्चित प्रगतिवादी कवि ने कविता लिखा? उत्तर - नागार्जुन 

४. प्रवासी के गीत रचना किस सन में प्रकाशित है? उत्तर - नरेंद्र शर्मा / 1939

५. "मेरा वश चलता मैं बन जाता कौमार्य तुम्हारा'..पंक्ति किसकी है? उत्तर - रामेश्वर शुक्ल अंचल 

६. "आज के बिछुड़े न जाने कब मिलेंगे" किस युग में लिखी गई पंक्ति है? उत्तर -नरेंद्र शर्मा / उत्तर-छायावादी या कहें छायावादोत्तर 

७. हाहाकार किसकी कविता है? उत्तर - रामधारी सिंह दिनकर 

८. "परिरम्भ कुम्भ की मदिरा. निःश्वास मलय के झोंके" किसकी और किस कविता की पंक्ति है? उत्तर - जयशंकर प्रसाद / आंसू 

९. मिलनयामिनी किसका गीत संग्रह है? उत्तर - हरिवंश राय बच्चन 

१०. एकलव्य किसकी रचना है और रचना का स्वरूप क्या है? उत्तर - डॉ. रामकुमार वर्मा 

▫️ ◾️ ◽️ ◼️ ◻️

0 comments: