Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

आज के टॉप प्रश्नोतर ।।

1. हिन्दी में गेय पदों की परम्परा कब प्रारंभ हुई ?
(अ) सिद्धों से     (ब) जैनों से
(स) बौद्धों से            (द) लौकिक साहित्य से

2. सुमेलित कीजिए
(सम्प्रदाय)                   (प्रवर्तक)
(क) शंकराचार्य             1. विशिष्टाद्वैतवाद
(ख) वल्लभाचार्य           2. द्वैताद्वैतवाद
(ग) रामानुजाचार्य         3. अद्वैतवाद
(घ) निम्बार्क                4. शुद्धाद्वैतवाद

कूट:
क   ख    ग   घ
(अ) 3    4    1    2 
(ब) 2     3    1    4
(स) 2     4    1    3
(द) 3      4    2    1

3. सुमेलित कीजिए –
(सम्प्रदाय)                      (प्रवर्तक)
(क) तपसीशाखा               1. अग्रदास
(ख) रसिक सम्प्रदाय         2. जगजीवन दास
(ग) सत्यनामी सम्प्रदाय    3. हितहरिवंश
(घ) राधावल्लभ सम्प्रदाय  4. कील्हदास

कूट –
क   ख   ग   घ
(अ) 4    1    2    3
(ब) 1    2     3    4
(स) 4    1     3    2
(द) 4     2     4    3

4. हरिदास निरंजनी द्वारा स्थापित सम्प्रदाय है?
(अ) सत्यनामी
(ब) रसिक सम्प्रदाय
(स) निरंजनी सम्प्रदाय 
(द) राधावल्लभ सम्प्रदाय

5. ’शांत’ शब्द से संत की उत्पत्ति मानते है ?
(अ) परशुराम चतुर्वेदी
(ब) डाॅ. पीताम्बरदत्त बङथ्वाल
(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(द) आचार्य विजयमोहन

6. रामानंद ने किस दर्शन को माना है ?
(अ) अद्वैतवाद     (ब) विशिष्टाद्वैतवाद
(स) द्वैतवाद         (द) द्वैताद्वैतवाद

7. भक्ति आंदोलन को निर्गुण भक्ति साहित्य और सगुण भक्ति साहित्य दो भागों में किसने विभाजित किया?
(अ) रामचंद्र शुक्ल      (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रामकुमार वर्मा    (द) गणपतिचन्द्र गुप्त

8. डाॅ. रामकुमार वर्मा ने ज्ञानाश्रयी शाखा को किस नाम से सम्बोधित किया है?
(अ) सूफी काव्य      (ब) संत काव्य 
(स) राम काव्य        (द) कृष्ण काव्य

9. ’’मेरा साहिब एक है, दूजा कहा न जाय, साहिब दूजा जो कहुँ साहब खरा रिसाय।’’ पद के रचयिता है?
(अ) दादू       (ब) कबीर
(स) पीपा       (द) धन्ना

10. ’’दशरथ सुत तिहुंलोक बखाना, रामनाम का मरम न जाना।’’ पद के रचनाकार है ?
(अ) केशवदास       (ब) तुलसीदास
(स) कबीर        (द) रामानन्द

11. ’’निर्गुण राम जपहुं रे भाई, अविगत की गति लखी न जाई।’’ पद के रचयिता है ?
(अ) तुलसीदास          (ब) अग्रदास
(स) कबीर दास    (द) केशवदास

12. भक्तमाल के अनुसार रामानुजाचार्य की शिष्य परम्परा में रामानंद किस पीढी के शिष्य थे ?
(अ) प्रथम         (ब) द्वितीय
(स) तृतीय         (द) चतुर्थ

13. रामानंद के गुरू थे ?
(अ) ब्रजानंद           (ब) राघवानंद
(स) वल्लभाचार्य     (द) नरहयानंद

14. ’रामावतसम्प्रदाय’ का मूल मंत्र है ?
(अ) राम                        (ब) सीता राम
(स) अ एवं ब दोनों    (द) सीता

15. रामानंद के प्रमुख शिष्य है ?
(अ) सुखानंद, अनंतानंद, भावानंद
(ब) नरहर्यानंद, सुरसुरानंद, सुरसरि, पदमावती
(स) धन्न, पीपा, सेन कबीर, रैदास
(द) उपर्युक्त सभी

16. ’प्रसंग पारिजात’ के रचनाकार है ?
(अ) राधोदास        (ब) चेतनदास
(स) अनंतदास      (द) प्रियादास

17. ’’कबीर का प्रार्दुभाव एक घटना है। हिन्दी भक्ति काव्य का प्रथम क्रांतिकारी पुरस्कर्ता ।’’ कथन है ?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी        (ब) रामकुमार वर्मा
(स) डाॅ. बच्चन सिंह          (द) चन्द्रबली पाण्डेय

18. श्यामसुंदर दास ने कबीर के पदों को किस शीर्षक से सम्पादित किया है ?
(अ) कबीर ग्रंथावली       (ब) संत कबीर
(स) कबीर            (द) कोई नहीं

19. कबीर की रचनाओं को धर्मदास द्वारा ’बीजक’ में सम्पादित कब किया गया ?
(अ) सन् 1468 ई.    (ब) सन् 1565 ई.
(स) सन् 1464 ई.     (द) सन् 1562 ई.

20. ’बीजक’ में कुल रमैनियाँ  है ?
(अ) 809   (ब) 84   (स) 115   (द) 21

21. ’’तुलसी को छोङकर हिन्दी भाषी जनता पर कबीर के समान या उनसे अधिक प्रभाव किसी कवि का नहीं पङा’’ उक्त कथन है ?
(अ) श्यामसुंदर दास     (ब) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी     (द) डाॅ. नगेन्द्र

22. नाभादास कृत ’भक्तमाल’ की रचना कब हुई ?
(अ) सन् 1585 ई.     (ब) सन् 1468 ई.
(स) सन् 1464 ई.     (द) सन् 1462 ई.

23. गोरखनाथ और कबीरदास के मध्य तत्त्व सिद्धांत पर विवेचना किस रचना में हुई है ?
(अ) कबीर परिचई        (ब) भवतारण में
(स) कबीर-गोरख-गुष्ट   (द) भक्तमाल

24. ’’तुम जिन जानो गीत है, यह निज ब्रहम विचार,
मैं कहता हूँ आंखिन देखी, तूँ कहता की लेखी।’’
इस कथन के रचनाकार है ?
(अ) कबीर     (ब) संत पीपा
(स) रैदास      (द) सुंदरदास

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
उत्तर -
1.अ/ 2.अ/ 3.अ/ 4.स/ 5.ब/ 6ब/ 7.ब/ 8.ब/ 9.ब/ 10.स

11.स/ 12.द/ 13.ब/ 14.स/ 15.द/ 16.ब/ 17.स/ 18.अ/ 19.स/ 20.ब

21.अ/ 22.अ/ 23.स/ 24.अ

0 comments: