Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

UPTET-2 2016 प्रश्न ( हिंदी)

1- गद्य शिक्षण में काठिन्य निवारण किया जा सकता है
A- चित्र दिखाकर
B- वस्तु को प्रत्यक्ष दिखाकर
C- माॅडल दिखाकर
D- उपर्युक्त सभी

2- प्राथमिक स्तर पर कविता शिक्षण उपयोगी नहीं होगा
A- जिसे छात्र सरलता से समझ सकें
B- जो कविताएँ छात्रों की सृजनशीलता को बढाने वाली हों
C- जो कविताएँ अन्तरराष्ट्रीय वादों से सम्बन्धित हो
D- जिनमें नीति ,हास्य, वीरता, देशभक्ति, जैसी भावनाएँ निहित हो

3- "हिंदी भाषा और साहित्य " नामक ग्रन्थ के लेखक हैं
A-भगवत शरण उपाध्याय
B- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
C- डाॅ श्याम सुंदर दास
D- डाॅ हरदेव बाहरी

4- भाषा सिखाने का सही क्रम है
A- बोलना,श्रवण करना, पढना, लिखना
B- श्रवण करना, बोलना, पढना, लिखना
C- बोलना, पढना, श्रवण करना,लिखना
D- श्रवण करना, पढना,बोलना, लिखना

5- लेखन से संबंधित नही है
A- बैठने का उचित ढंग
B- शुद्ध उच्चारण
C- लेखनी पकड़ने का ढंग
D- आँखों से कागज की दूरी

6- भाषा शिक्षक में होना आवश्यक नहीं है
A- व्याकरण का ज्ञान
B- सुन्दर लेख
C- विषय और मूल्यांकन विधियों का ज्ञान
D- रसायनों का ज्ञान होना


7- उपन्यास एवं विवेच्य विषयवस्तु की दृष्टि से असंगत युग्म है
A- वरदान - रजवाङो की दासियों की समस्याओं पर
B- सेवासदन- गणिका समस्या एवं विवाह से सम्बन्धित समस्या पर
C- प्रेमाश्रय- कृषक जीवन की समस्याओं पर
D- कायाकल्प - साम्प्रदायिक समस्या  योगाभ्यास व पुनर्जन्मवाद पर

8- "आचरण की सभ्यता " के निबंधकार हैं?
A-भारतेन्दु हरिश्चंद्र
B- सरदार पूर्ण सिंह
C- महावीर प्रसाद द्विवेदी
D- बालकृष्ण भट्ट

9- " विरासत " शब्द का अर्थ है?
A- प्रकृति से प्राप्त
B- पुरखों से प्राप्त
C- मित्रों से प्राप्त
D- मूल्य देकर खरीदा हुआ

10- 'निर्बल ' का विलोम शब्द है
A- सुदृढ़
B- सबल
C- बाहुबली
D- समुन्नत

1 comments:

Target Success said...

1- D
2- C
3- C
4- B (सुबोपलि)
5- B
6- D
7- A
8- B
9- B
10- B