Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

हिंदी की महत्वपर्ण प्रश्नोत्तरी (UPTET/CTET/DSSB)

प्रश्‍न 1- जो बहुत बात करता हो?
उत्‍तर - वाचाल
प्रश्‍न 2- जहां पहुँचा न जा सके?
उत्तर - अगम
प्रश्‍न 3- हर काम को देर से करने वाला?
उत्‍तर - दीर्घसूत्री
प्रश्‍न 4- जिसका भोजन दूध ही हो?
उत्‍तर - दुग्‍धाहारी
प्रश्‍न 5- जिसके आर पार देखा जा सके?
उत्‍तर - पारदर्शी
प्रश्‍न 6- दो पर्वतों के बीच की भूमि?
उत्‍तर - उपत्‍यका
प्रश्‍न 7- बिना घर का?
उत्‍तर - अनिकेत
प्रश्‍न 8- पुरूष एवं स्‍त्री का जोडा?
उत्‍तर - दंपत्ति
प्रश्‍न 9- जिसने देश के साथ विश्‍वासघात किया हो?
उत्‍तर - देशद्रोही
प्रश्‍न 10- जो शत्रु की हत्‍या करता हो?
उत्‍तर - शत्रुघ्‍न
प्रश्‍न 11- क्रिया का मूल रूप क्या् कहलाता है?
उत्‍तर - धातु
प्रश्‍न 12- सर्वनाम के साथ प्रयुक्त होने वाली विभक्तियॉं होती है?
उत्‍तर - संश्लिस्ट
प्रश्‍न 13- हिन्दी में कारक चिन्ह कितने होते है?
उत्‍तर - 8 होते है, जबकि संस्कृत भाषा में कारक चिन्ह 7 होते है।
प्रश्‍न 14- संज्ञा कितने प्रकार की होती है?
उत्‍तर - संज्ञा 5 प्रकार की होती है -
1. व्यक्ति वाचक संज्ञा
2. जाति वाचक संज्ञा
3. भाव वाचक संज्ञा
4. समूह वाचक संज्ञा
5. द्रव्य वाचक संज्ञा
प्रश्‍न 15- वे शब्द‍ जो विशेषण की भी विशेषता बतलाते हैं, उन्हे क्या कहते हैं?
उत्‍तर - प्रविशेषण
प्रश्‍न 16- सर्वनाम किसे कहते है?
उत्‍तर - सर्वनाम वे शब्द कहलाते है, जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग में लाये जाते है।
जैसे – यह , वह , वे , उनका , इनका , इन्हे आदि
प्रश्‍न 17- सर्वनाम के कितने भेद होते है?
उत्‍तर - सर्वनाम के 6 भेद होते है-
1. पुरूषवाचक सर्वनाम
2. निश्चवयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चायवाचक सर्वनाम
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
5. संबंधवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम
प्रश्‍न 18- क्रिया किसे कहते है?
उत्‍तर - जिस शब्द – से किसी काम के करने या होने का बोध हो उसे क्रिया कहते है।
जैसे – खाना , हँसना , रोना , बैठना आदि ।
प्रश्‍न 19- क्रिया मुख्य रूप से कितने प्रकार की होती है?
उत्‍तर - मुख्य रूप से क्रिया 2 प्रकार की होती है-
1. अकर्मक क्रिया
2. सकर्मक क्रिया
प्रश्‍न 20- काल कितने प्रकार के होते है?
उत्‍तर - काल 3 प्रकार के होते है-
1. वर्तमान काल
2. भूतकाल
3. भविष्य काल
प्रश्‍न 21- 'श' व्‍यंजन का उच्‍चारण स्‍थान कौन सा है?
उत्‍तर - तालु
प्रश्‍न 22- 'व' वर्ण का उच्‍चारण स्‍थान कौन सा है?
उत्‍तर - दन्‍त + ओष्‍ठ
प्रश्‍न 23- 'ड.' का उच्‍चारण स्‍थान क्‍या है?
उत्‍तर - कण्‍ठ
प्रश्‍न 24- 'क' वर्ण उच्‍चारण की दृष्टि से क्‍या है?
उत्‍तर - कंठ्य
प्रश्‍न 25- वर्ग के द्वितीय व चतुर्थ व्‍यंजन क्‍या कहलाते है?
उत्‍तर - महाप्राण
प्रश्‍न 26- 'ए' और 'ऐ' का उच्‍चारण स्‍थान है?
उत्‍तर - कंठतालु
प्रश्‍न 27- 'घ' का उच्‍चारण स्‍थान क्‍या है?
उत्‍तर - कंठ
प्रश्‍न 28- वर्ण के प्रथम, तृतीय व पंचम वर्ण क्‍या कहलाते है?
उत्‍तर - अल्‍पप्राण
प्रश्‍न 29- मात्रा के आधार पर हिन्‍दी स्‍वरों के दो भेद कौन से है?
उत्‍तर - हस्‍व और दीर्घ
प्रश्‍न 30- सर्वनाम के साथ प्रयुक्‍त्‍ा होने वाली विभक्तियॉ होती है?
उत्‍तर - संश्लिष्‍ट
प्रश्‍न 31- 'शिक्षक विद्यार्थी को हिन्‍दी पढ़ाते है। वाक्‍य में क्रिया के किस रूप का प्रयोग हुआ है?
उत्‍तर - द्विकर्मक क्रिया
प्रश्‍न 32- 'मुझे' किस प्रकार का सर्वनाम है?
उत्‍तर - उत्‍तम पुरूष
प्रश्‍न 33- मानव शब्‍द का विशेषण बनेगा?
उत्‍तर - मानवीय
प्रश्‍न 34- चिडि़या आकाश में उड़ रही है। उस वाक्‍य में उड़ रही क्रिया किस प्रकार की है?
उत्‍तर - अकर्मक
प्रश्‍न 35- पशु शब्‍द का विशेषण है?
उत्‍तर - पाशविक
प्रश्‍न 36- नेत्री शब्‍द का पुल्लिंग रूप है?
उत्‍तर - नेता
प्रश्‍न 37- उत्‍कर्ष का विशेषण क्‍या होगा?
उत्‍तर - उत्‍कृष्‍ट
प्रश्‍न 38- काम का तत्‍सम रूप है?
उत्‍तर - कर्म
प्रश्‍न 39- दूध का तत्‍सम रूप क्‍या है?
उत्‍तर - दुग्‍ध
प्रश्‍न 40- प वर्ग का उच्‍चारण मुँह के किस भाग से होता है?
उत्‍तर - ओष्‍ठ
प्रश्‍न 41- च, छ, ज, झ व्‍यंजन के उच्‍चारण को मुखांगो के व्‍यवहार के आधार पर क्‍या नाम दिया जाता है?
उत्‍तर - तालव्‍य
प्रश्‍न 42- मुझे किस प्रकार का सर्वनाम है?
उत्‍तर - उत्‍तम पुरूष सर्वनाम
प्रश्‍न 43- वह धीरे धीरे आ रहा है, वाक्‍य अव्‍यय के किस भेद के अन्‍तर्गत आता है?
उत्‍तर - क्रिया विशेषण
प्रश्‍न 44- मानव शब्‍द से विशेषण बनेगा?
उत्‍तर - मानवीय
प्रश्‍न 45- चिड़िया आकाश में उड़ रही है, इस वाक्‍य में उड़ रही क्रिया किस प्रकार की है?
उत्‍तर - अकर्मक
प्रश्‍न 46- बुढ़ापा भी एक प्रकार का अभिशाप है, इस वाक्‍य में बुढापा शब्‍द की संज्ञा का भेद बताइए?
उत्‍तर - भाववाचक संज्ञा
प्रश्‍न 47- आलस्‍य शब्‍द का विशेषण क्‍या है?
उत्‍तर - आलसी
प्रश्‍न 48- प्रवृत्ति का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - निवृत्ति
प्रश्‍न 49- अंतरंग का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - बहिरंग
प्रश्‍न 50- गुप्‍त का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - प्रकट
प्रश्‍न 51- सामिष का विलोम शब्‍द होगा?
उत्‍तर - आमिष
प्रश्‍न 52- गमन का विलोम शब्‍द होगा?
उत्‍तर - आगमन
प्रश्‍न 53- सम्‍मुख का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - विमुख
प्रश्‍न 54- सुकाराथ का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - अकारथ
प्रश्‍न 55- अगानत का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - आगत
प्रश्‍न 56- उपमान का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - उपमेय
प्रश्‍न 57- मौन का विलोम शब्‍द है?
उत्‍तर - मुखर
प्रश्‍न 58- .............. प्रयास की अपेक्षा सामूहिक प्रयास का बल अधिक होता है?
उत्‍तर - एकांगी
प्रश्‍न 59- गांधी जी के अनुसार अत्‍याचार का उत्‍तर ................ से देना ही मनुष्‍यता है?
उत्‍तर - सदाचार
प्रश्‍न 60- श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा दशरथ को दिया गया शाप भी उनके लिए ............... बन गया?
उत्‍तर - वरदान
प्रश्‍न 61- सत्‍य बोलो मगर कटु सत्‍य मत बोलो, किस प्रकार का वाक्‍य है?
उत्‍तर - संयुक्‍त्‍ा वाक्‍य
प्रश्‍न 62- जब तक वह घर पहुँचा तब तक उसके पिता जा चुके थे, यह वाक्‍य किस प्रकार का है?
उत्‍तर - मिश्रित वाक्‍य
प्रश्‍न 63- यथासंभव अपना गृहकार्य शाम तक पूरा कर लो, मे वाक्‍य का प्रकार है?
उत्‍तर - विधिवाचक
प्रश्‍न 64- हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना मदनमोहन मालवीय ने की थी, में वाक्‍य का प्रकार है?
उत्‍तर - कर्तृवाच्‍य
प्रश्‍न 65- व्‍यवहार में तुम बिलकुल वैसे ही हो, जैसे तुम्‍हारे पिताजी । में वाक्‍य का प्रकार है।
उत्‍तर - मिश्र वाक्‍य
प्रश्‍न 66- हम अपनी संस्‍कृति के बारे में कितना जानते है, में वाक्‍य का प्रकार है?
उत्‍तर - प्रश्‍नवाचक
प्रश्‍न 67- क्रिया के होने का समय तथा उसकी पूर्णता और अपूर्णता का बोध किससे होता है?
उत्‍तर - काल से
प्रश्‍न 68- मैने गीता पढ़ी वाक्‍य में वर्तमान काल का कौन सा भेद है?
उत्‍तर - सामान्‍य वर्तमान
प्रश्‍न 69- वाक्‍य में जो शब्‍द काम करने के अर्थ में आता है, उसे कहते है?
उत्‍तर - कर्ता
प्रश्‍न 70- मै खाना खा चुका हूँ । इस वाक्‍य में भूतकालिक भेद इंगित कीजिए?
उत्‍तर - पूर्ण भूत
प्रश्‍न 71- क्रिया के साधन को बताने वाला शब्‍द कहलाता है?
उत्‍तर - करण कारक
प्रश्‍न 72- से विभक्ति किस कारक की है?
उत्‍तर - करण
प्रश्‍न 73- अपादान कारक की विभक्त्‍िा है?
उत्‍तर - से, अलग
प्रश्‍न 74- वह चटाई पर बैठा है, इस वाक्‍य में कौन सा कारक है?
उत्‍तर - अधिकरण कारक
प्रश्‍न 75- मोहन घोड़े से गिर पड़ा, इस वाक्‍य में कौन सा कारक है?
उत्‍तर - अपादन कारक
प्रश्‍न 76- वृक्ष से पत्‍ते गिरते है। इस वाक्‍य में इस कारक का चिन्‍ह है?
उत्‍तर - अपादान
प्रश्‍न 77- के लिए किस कारक का चिन्‍ह है?
उत्‍तर - सम्‍प्रदान
प्रश्‍न 78- कारक के कितने भेद होते है?
उत्‍तर - 8
प्रश्‍न 79- जलमग्‍न में कौन सा कारक है?
उत्‍तर - अधिकरण
प्रश्‍न 80- जलधारा में कारक होगा?
उत्‍तर - संबंध
प्रश्‍न 81- देवेन्‍द्र में कौन सी सन्धि है?
उत्‍तर - गुण
प्रश्‍न 82- निस्‍सार का सही सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - नि: + सार
प्रश्‍न 83- गिरीश का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - गिरि + ईश
प्रश्‍न 84- (अ + नि + आय) के मेल से कौन सा शब्‍द बनेगा?
उत्‍तर - अन्‍याय
प्रश्‍न 85- परिच्‍छेद में कौन सी संधि है?
उत्‍तर - व्‍यंजन
प्रश्‍न 86- निश्‍चल में कौन सी संधि है?
उत्‍तर - विसर्ग
प्रश्‍न 87- जगन्‍नाथ में कौन सी संधि है?
उत्‍तर - व्‍यंजन
प्रश्‍न 88- अत्‍याचार का संधि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - अति + आचार
प्रश्‍न 89- सन्‍तोष का संधि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - सम् + तोष
प्रश्‍न 90- सप्‍तर्षि का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - सप्‍त + ऋषि
प्रश्‍न 91- प्रत्‍येक में कौन सी समास है?
उत्‍तर - अव्‍ययीभाव समास
प्रश्‍न 92- विशेषण और विशेष्‍य के योग से कौन सा समास बनता है?
उत्‍तर - कर्मधारय समास
प्रश्‍न 93- देशांतर में समास है?
उत्‍तर - कर्मधाराय
प्रश्‍न 94- रामानुज में समास है?
उत्‍तर - बहुव्रीहि समास
प्रश्‍न 95- वनवास में समास है?
उत्‍तर - तत्‍पुरूष समास
प्रश्‍न 96- नीलकमल में समास है?
उत्‍तर - कर्मधारय समास
प्रश्‍न 97- अनायस में समास है?
उत्‍तर - तत्‍पुरूष समास
प्रश्‍न 98- लोकप्रिय शब्‍द में समास है?
उत्‍तर - कर्मधारय समास
प्रश्‍न 99- कन्‍यादान में समास है?
उत्‍तर - तत्‍पुरूष समास
प्रश्‍न 100- चौराहा में समास है?
उत्‍तर - द्विगु समास
प्रश्‍न 101- महीश का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - मही + ईश
प्रश्‍न 102- शुभेच्‍छा का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - शुभ + इच्‍छा
प्रश्‍न 103- भानूदय का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - भानु + उदय
प्रश्‍न 104- नवोढ़ा का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - नव + ऊढ़ा
प्रश्‍न 105- पावक का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - पौ + अक
प्रश्‍न 106- दुश्‍चरित्र का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - दु: + चरित्र
प्रश्‍न 107- मृगेन्‍द्र का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - मृग + इन्‍द्र
प्रश्‍न 108- सुरेन्‍द्र का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - सुर + इन्‍द्र
प्रश्‍न 109- सदाचार का संधि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - सत् + आचार
प्रश्‍न 110- महेन्‍द्र का सन्धि विच्‍छेद होगा?
उत्‍तर - महा + इन्‍द्र
प्रश्‍न 111- हैदराबाद में कौन सी समास है?
उत्‍तर - तत्‍पुरूष समास
प्रश्‍न 112- रामकहानी में कौन सी समास है?
उत्‍तर - तत्‍पुरूष समास
प्रश्‍न 113- चन्‍द्रमौलि में कौन सी समास है?
उत्‍तर - बहुव्रीहि समास
प्रश्‍न 114- मंदबुद्धि में कौन सी समास है?
उत्‍तर - कर्मधाराय समास
प्रश्‍न 115- नीलगाय में कौन सी समास है?
उत्‍तर - कर्मधारय समास
प्रश्‍न 116- प्रतिमान में कौन सी समास है?
उत्‍तर - अव्‍ययीभाव समास
प्रश्‍न 117- नरसिंह में कौन सी समास है?
उत्‍तर - कर्मधारय समास
प्रश्‍न 118- शाखामृग में कौन सी समास है?
उत्‍तर - बहुव्रीहि समास
प्रश्‍न 119- वीणापाणि में कौन सी समास है?
उत्‍तर - बहुव्रीहि समास
प्रश्‍न 120- नवयुवक में कौन सी समास है?
उत्‍तर - कर्मधारय समास
प्रश्‍न 121- विज्ञान शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - वि
प्रश्‍न 122- निर्वाह शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - निर्
प्रश्‍न 123- प्रतिकूल शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - प्रति
प्रश्‍न 124- चिरायु शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - चिर्
प्रश्‍न 125- संस्‍कार शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - सम्
प्रश्‍न 126- बेइन्‍साफ शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - बे
प्रश्‍न 127- प्रत्‍युत्‍पन्‍न‍मति शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - प्रति
प्रश्‍न 128- प्रतिकूल शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - प्रति
प्रश्‍न 129- सदाचार शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - सत्
प्रश्‍न 130- आदेश शब्‍द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्‍त है?
उत्‍तर - आ
प्रश्‍न 131- धुंधला शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - ला
प्रश्‍न 132- दोषहर्ता शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - हर्ता
प्रश्‍न 133- अनुज शब्‍द को सत्रीवाचक बनाने के लिए आप किस प्रत्‍यय का प्रयोग करेगें?
उत्‍तर - आ
प्रश्‍न 134- घुमक्‍कड़ शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - अक्‍कड़
प्रश्‍न 135- ऊँचाई शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - आई
प्रश्‍न 136- जेठानी शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - आनी
प्रश्‍न 137- प्राचीन शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - ईन
प्रश्‍न 138- भगोड़ा शब्‍द में कौन सा प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - ओड़ा
प्रश्‍न 139- कब्रिस्‍तान शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - इस्‍तान
प्रश्‍न 140- यादव शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है?
उत्‍तर - व
प्रश्‍न 141- जिन शब्दों के अन्त में ‘अ’ आता है, उन्हें क्या कहते है?
उत्‍तर - अकारांत कहते है
प्रश्‍न 142- हिन्दी वर्ण माला में अयोगवाह वर्ण कौन से है?
उत्‍तर - अं , अ: वर्ण अयोगवाह वर्ण है
प्रश्‍न 143- हंस मे लगा ( ं ) चिन्ह कहलाता है?
उत्‍तर - अनुस्वार
प्रश्‍न 144- चॉद शब्द‍ में लगा ( ँ ) चिन्ह कहलाता है?
उत्‍तर - अनुनासिक
प्रश्‍न 145- भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है?
उत्‍तर - वर्ण
प्रश्‍न 146- जिन शब्दों में किसी प्रकार का विकार या परिवर्तन नही होता, उसे क्या कहते है?
उत्‍तर - तत्सम
प्रश्‍न 147- कार्य के होने का बोध कराने वाले शब्द को क्या् कहते है?
उत्‍तर - क्रिया कहते है
प्रश्‍न 148- भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान किससे होता है?
उत्‍तर - व्याकरण से होता है
प्रश्‍न 149- विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते है, उसे क्या कहते है?
उत्‍तर - विशेष्य
प्रश्‍न 150- हिन्दी में लिंग का निर्धारण किस से होता है?
उत्‍तर - संज्ञा से ।

Join us on Telegram App👇👇👇

0 comments: