अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी शहीदी दिवस :

पूरा नाम:- ऊदा देवी

अन्य नाम :- जगरानी

मृत्यु:- 16 नवम्बर 1857

मृत्यु:- स्थान सिकंदर बाग़, लखनऊ

मृत्यु कारण :-शहादत

पति का नाम :- मक्का पासी

स्मारक :- ऊदा देवी की एक मूर्ति 'सिकन्दर बाग़' परिसर में कुछ ही वर्ष पूर्व स्थापित की गयी है।


प्रसिद्धि:- महिला स्वतंत्रता सेनानी संबंधित लेख प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

अन्य जानकारी:- ऊदा देवी अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्या थीं। उन्होंने 16 नवम्बर, 1857 को 32 अंग्रेज़ सैनिकों को मौत के घाट उतारकर शहादत प्राप्त की थी। ऊदा देवी भारत की मूलनिवासी 'पासी जाति से सम्बंधित एक वीरांगना थीं, जिन्होंने 1857 के 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में प्रमुखता से भाग लिया था। ये अवध के नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्या थीं।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.