सहायक अभियोजन अधिकारी




उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 पदो पर सहायक अभियोजन अधिकारी के लिए आवेदन मांगे है। क्या होता है सेवा योजन अधिकारी और क्या योग्यता होती है।

 सेवा में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी यानी असिस्टेेंट डिस्ट्रिक्ट पब्लिक प्रोस्यूक्यूशन ऑफीसर (एडीपीओ) का पद बड़े रुतबे का होता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे सरकारी वकील कहा जाता है। जिन मामलों में पक्षकार के पास अधिवक्ता की सुविधा नहीं होती वहां एडीपीओ उस पक्षकार की तरफ से मामलों की पैरवी करता है। इसके अलावा न्यायालय के कई अन्य कार्यों में भी न्यायाधीश की मदद एडीपीओ करता है। प्रत्येक जिला कोर्ट और हाईकोर्ट में सहायक अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश,बिहार और छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में भी सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इस पद पर भर्ती होने के बाद अनुभव और पदोन्नति पाकर उच्च पदों तक पहुंंचा जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.