असमानता पर अध्ययन के लिए लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स ने की अमर्त्य सेन चेयर की स्थापना की घोषणा ।।

अप्रैल_23_2019

असमानता पर अध्ययन के लिए लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स ने अमर्त्य सेन चेयर (अध्ययन पीठ) की स्थापना की घोषणा है। अमर्त्य सेन लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। इसका उद्देश्य अनुसन्धान, शिक्षा तथा जन सहयोग की सहायता से समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है।

#कल्याण_अर्थशास्त्र

अमर्त्य सेन ने कल्याण अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। कल्याण अर्थशास्त्र के संसाधनों के उचित बंटवारे पर बल दिया जाता है। इसमें यह अध्ययन किया जाता है कि संसाधनों के बंटवारे के कारण सामाजिक कल्याण पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है। यह प्रत्यक्ष रूप से आय वितरण से सम्बंधित है।

#अमर्त्य_सेन

अमर्त्य सेन भारतीय अर्थशास्त्री हैं, उनका जन्म 3 नवम्बर, 1933 को बंगाल में हुआ था। उन्हें 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1999 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें कल्याण अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

#लन्दन_स्कूल_ऑफ़_इकोनॉमिक्स

लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एक सार्वजनिक अनुसन्धान विश्वविद्यालय है, यह इंग्लैंड के लन्दन में स्थित है। यह लन्दन विश्वविद्यालय का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1895 में फेबियन सोसाइटी के सदस्यों सिडनी वेब्ब, बीट्राइस वेब्ब, ग्रैहम वाल्लास तथा जॉर्ज बर्नार्ड शॉ द्वारा की गयी थी।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.