रेफ्रीजरेटर की बर्फ बाजार की बर्फ से जल्दी पिघल जाती है
रेफ्रीजिरेटर का बर्फ बाजार से लाये बर्फ की तुलना में जल्दी पिघल जाता हैं, क्यों ? एक बहुत अच्छा प्रश्न है और कमाल की बात है आपने ये नोटिस भी किया। ज्यादातर लोगों को ये बात बिल्कुल नयी लगी होगी कि हमारे रेफ्रिजरेटर की बर्फ, बाजार की बर्फ से जल्दी पिघल सकती है। क्या ऐसा होता है, यदि हां तो इसका क्या कारण है ? जी हां!! ऐसा भी होता है कि दो समान आकार के बर्फ के ब्लॉक (अलग तरीके से जमाये गए) एक ही वातावरण की उपस्थिति में अलग अलग समय पर पिघलते है। लेकिन ऐसा नही है कि घर के रेफ्रिजरेटर की बर्फ हमेसा ही बाजार की फैक्ट्री वाली बर्फ से पहले पिघलती हो। इसका ठीक उल्टा भी हो सकता है। यदि आपके साथ ऐसा हमेसा ही होता है तो इसका मुख्य कारण हो सकता है कि आप बोरिंग का पानी (कठोर जल) सीधे ही बर्फ जमाने में उपयोग करते है। जिससे जो बर्फ जमती है वो कुछ इस तरह की दिखती होगी - दोनों में अंतर आप आसानी से देख सकते है कि एक कुछ सफेद जबकि दूसरी बिल्कुल साफ़ है। इसका कारण है, यदि हम कठोर जल को बिना साफ किये बर्फ बनाते है तो उसमें घुली हुई अशुद्धियां जैसे कैल्शियम और हवा एक साथ एकत्रित हो जाते है। जबकि फैक्ट्री वाली बर्फ में मांग रहती है कि बर्फ बिल्कुल साफ होनी चाहिए इसलिए वहां पानी को साफ करने के लिए केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। _चूंकि सफेद बर्फ में मिली अशुद्धि और हवा के कारण उसका डीयू पॉइंट (Dew Point) कम हो जाता है इसलिए वह जल्दी पिघलती है। आप कभी पानी को उबालकर बर्फ जमाना तब वह भी बिल्कुल साफ बनेगी।_
0 comments:
Post a Comment
Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!