Topic ~ समस्या समाधान

❇️जब वह मनुष्य के सामने कोई समस्या आती हैं तो वह समस्या के समाधान के लिए चिंतन आरंभ करता है उचित चिंतन के द्वारा समस्या का समाधान खोजता है अर्थात समस्या समाधान वह प्रतिमान है जिसमें तार्किक चिंतन निहित होता है|

🔰समस्या समाधान की परिभाषा

✳️वेस्ले तथा रोनस्को- “ समस्या समाधान एक ऐसी चुनौती है जिसका सामना करने के लिए अध्ययन तथा खोज की आवश्यकता पड़ती है|

✳️स्किनर- समाधान किसी लक्ष्य की प्राप्ति में बाधक बनती कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करने की प्रक्रिया है| यह बाधाओं के बावजूद समायोजन कर सकने की प्रक्रिया है।

✳️मर्सेल- समस्या समाधान विधि का शिक्षा में सबसे अधिक महत्व है।

🔰समस्या समाधान की विधियां

1.अनसीखी विधि
2.प्रयास और त्रुटि विधि
3.सूझ एवं अंतर्दृष्टि विधि
4.वैज्ञानिक विधि

🔰वैज्ञानिक विधि के चरण

1.समस्या के प्रति चेतना या जागरूकता
2.समस्या को समझना
3. संबंधित सूचना व आंकड़े एकत्रित करना
4.परिकल्पना संभव समाधानों का निर्माण करना
5.निष्कर्ष या समाधान की पुष्टि करना

🔰समस्या समाधान विधि का महत्व

1. इससे छात्रों के तार्किक चिंतन व सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है।

2. समस्याओं का समाधान करने के लिए वैज्ञानिक विधि के प्रयोग का अनुभव प्राप्त होता है।

3. समस्या समाधान विधि से छात्रों में स्वयं कार्य करने का आत्मविश्वास उत्पन्न होता है।

4. समस्या समाधान विधि छात्रों की रुचि को जागृत करती हैं।

5. समस्या समाधान विधि छात्रों को उनके भावी जीवन की समस्याओं को हल करने का प्रशिक्षण देती हैं।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.