🎯 प्रश्न गणित की सभी शाखाओं में सबसे प्राचीनतम कौन सी है?
उत्तर– अंकगणित
🎯प्रश्न रेखा गणित में प्रायोगिक स्तर पर प्रयुक्त होने वाली शिक्षण विधि है
उत्तर- प्रदर्शन विधि
🎯प्रश्न एक अच्छी मूल्यांकन विधि वह है जिसमें देखा जाए
उत्तर- बालक के व्यवहार में परिवर्तन करने की विधि
🎯प्रश्न जैकब एल मारेनो का संबंध किस विधि से है
उत्तर- समाजमिति विधि
🎯 प्रश्न समस्या समाधान विधि का सोपान है?
उत्तर- निष्कर्ष निकालना
🎯 प्रश्न गणित विषय की विशेषता है?
उत्तर- तर्क पूर्णता, परिणामों की निश्चिता, शुद्धता
🎯 प्रश्न चिंता, बौध, तर्कशक्ति, विश्लेषण की क्षमता बढ़ाने वाला विषय है?
उत्तर- गणित
🎯 प्रश्न गणितीय निष्कर्ष सर्वमान्य होते हैं क्योंकि-
उत्तर- यह तर्क पर आधारित है
🎯 प्रश्न शिक्षण उद्देश्यों का क्रमिक वर्गीकरण किया गया है?
उत्तर- ब्लूम द्वारा
🎯 प्रश्न ब्लूम टैक्सनॉमी का अंग नहीं है?
उत्तर- बुद्धि
🎯 प्रश्न संश्लेषण विधि के संदर्भ में कौन सा तथ्य गलत है?
उत्तर- विश्लेषण से पहले प्रयुक्त होती है
🎯 प्रश्न कौन सा सिद्धांत प्रायोजना विधि का नहीं है?
उत्तर- मूल्य
🎯 प्रश्न दैनिक पाठ योजना के निर्माण में सम्मिलित होता है?
उत्तर- विषय वस्तु का चयन. शिक्षण उद्देश्य का निर्धारण, शिक्षण विधियों का निर्माण
🎯 प्रश्न अनुप्रयोग संबंधी प्राप्त उद्देश्यों की प्राप्ति होती है जब छात्र –
उत्तर- समस्या हल करने की उपयुक्त विधि चुनता है
🎯 प्रश्न ज्ञानात्मक पक्ष के उद्देश्यों में सर्वाधिक योगदान किसने दिया-
उत्तर- ब्लूम
🎯 प्रश्न पाठ योजना का भाग नहीं होते हैं?
उत्तर शिक्षा के उद्देश्य
🎯प्रश्न गणित के मानसिक सिद्धांत के जन्मदाता है?
उत्तर- प्लेटो
🎯प्रश्न खोज विधि का प्रतिपादन किसने किया था?
उत्तर- प्रोफेसर आर्मस्ट्रांग
🎯 प्रश्न निगमन विधि का उपयोग है?
उत्तर- सूत्र का प्रयोग करना
🎯 प्रश्न सामान्य से विशिष्ट की ओर शिक्षण सूत्र पर आधारित विधि है?
उत्तर- निगमन विधि
🎯 प्रश्न विशिष्ट से सामान्य तथा स्थूल से सूक्ष्म की ओर शिक्षण सूत्र पर आधारित विधि है?
उत्तर आगमन विधि
🎯प्रश्न गणित शिक्षण के प्रेरणात्मक सिद्धांत के सूत्र हैं?
उत्तर- सजीवता
🎯 प्रश्न गणित शिक्षण के लिए पाठ योजना का निर्माण आवश्यक है?
उत्तर- विषय वस्तु का विकास सुव्यवस्थित ढंग से किया जाता है
🎯 प्रश्न रेखा गणित में कौन से आयाम को प्रमुख स्थान दिया जाता है?
उत्तर- आकार, विस्तार, स्थिति
🎯 प्रश्न गणित विषय का सबसे अधिक संबंध होता है?
– उत्तर विज्ञान के साथ
🎯प्रश्न. वह उद्देश्य जो शिक्षक गणित पढ़ाने के बाद कक्षा में ही प्राप्त कर लेता है, उसे कहा जाता है?
उत्तर- शिक्षण उद्देश्य
🎯 प्रश्न गणित शिक्षण में मूल्यांकन में ब्लू प्रिंट है?
उत्तर- प्रश्न पत्र निर्माण की आधारशिला
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.