विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा भारत को वैश्विक ‘Energy Transition Index’ में 74 वें स्थान पर रखा गया है। भारत ने आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता के सभी प्रमुख मापदंडों में सुधार करके दो स्थान की छलांग लगाई हैं। भारत दुनिया के उन चुनिन्दा देशों में से एक है जिसने साल 2015 से लगातार साल-दर-साल प्रगति की है।
"एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स (ETI)" में स्वीडन ने टॉप किया है, वहीं स्विट्जरलैंड और फिनलैंड क्रमशः 2 और 3 स्थान पर हैं।
"Energy Transition Index (ETI)" के बारे में:
"एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स (ETI)" एक तथ्य-आधारित रैंकिंग है, जो नीति-निर्माताओं और व्यवसायों को एक सफल ऊर्जा ट्रांजिशन के लिए योजना तैयार करने में सक्षम बनाता है। यह सूचकांक आर्थिक विकास और विकास, पर्यावरण स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा, सुरक्षित, टिकाऊ, सस्ती और समावेशी ऊर्जा प्रणालियों में ट्रांजिशन के लिए उनकी तत्परता के आधार पर अपने ऊर्जा प्रणालियों के वर्तमान प्रदर्शन पर 115 अर्थव्यवस्थाओं का आकलन करता है।
WEF के संस्थापक और अध्यक्ष: क्लाउस श्वाब.
WEF मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
●●●●●»●●●●●»●●●●●»●●●●»●●●●●
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.