Follow Us 👇

Blood Circulation ( परिसंचरण तंत्र )।।

परिसंचरण तंत्र संबंधित प्रश्नोत्तरी ।। 1. कौन सा ‘जीवन नदी’ के रूप में जाना जाता है? उत्तर: रक्त 2. रक्त परिसंचरण की खोज की गई? ...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 946 पुलिस कर्मियों को सेवा और वीरता पदक।।

(231 words)
 
हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों के कुल 946 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें वीरता पदक की श्रेणी में दो राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक और 205 पुलिस वीरता पदक शामिल हैं। इसके साथ ही सेवा पदकों की श्रेणी में 89 लोगों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 650 लोगों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
 
दो पुलिस जवानों को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 जनवरी को इन पुरस्कारों की घोषणा की। मंत्रालय के मुताबिक, झारखंड के सहायक उप निरीक्षक बनुआ ओरांव को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
 
पुलिस वीरता पदक पाने वालों राज्यों की सूची

पुलिस वीरता पदक पाने वालों की सूची में 68 सीआरपीएफ, 52 जम्मू कश्मीर पुलिस के, 20 बीएसएफ के, दिल्ली पुलिस के 17, महाराष्ट्र के 13 , छत्तीसगढ़ के आठ, उत्तर प्रदेश के आठ , चंडीगढ़ के आठ, बिहार के पांच, पंजाब के तीन, झारखंड के दो, मध्य प्रदेश के दो, आंध्र प्रदेश के दो, आईटीबीपी के दो, एसएसबी के दो और असम राइफल्स का एक जवान शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment

Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!