✅ इस साल 20 फरवरी को मनाया गया विश्व पैंगोलिन दिवस। हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन (World Pangolin Day) दिवस मनाया जाता है। इस दिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पैंगोलिन प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन और इनके प्रति किए जा रहे संरक्षण प्रयासों को गति देने के लिए विभिन्न हितधारकों को इकठ्ठा किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य इन अद्वितीय स्तनधारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को तेज करना है। एशिया और अफ्रीका में पैंगोलिन की संख्या तेजी से घट रही है। इस साल 10वां विश्व पैंगोलिन दिवस 20 फरवरी 2021 को मनाया गया।
मध्यप्रदेश ने अत्यधिक संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल पैंगोलिन (Manis crassicaudata), विशेष रूप से भारतीय पैंगोलिन के संरक्षण के लिए विशेष पहल की है। मध्यप्रदेश के वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण ट्रस्ट (Wildlife Conservation Trust) ने भारतीय पैंगोलिन की पारिस्थितिकी को समझने और प्रभावी ढंग से संरक्षित करने के लिए एक संयुक्त परियोजना की शुरूआत की है।
इस परियोजना के अंतर्गत कुछ पैंगोलिन की गतिविधियों, निवास स्थल, दिनचर्या आदि का अध्ययन करने के लिए रेडियो-टैगिंग की गई है। इसके अलावा दो भारतीय पैंगोलिन का जंगल में सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है।
📌 World Pangolin Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है 'विश्व पैंगोलिन दिवस', क्या है?
▪️ उद्देश्य :
World Pangolin Day 2021: पैंगोलिन (Pangolin) उन संकटग्रस्त जीवों की प्रजाति में शामिल है, जिनकी संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है। पैंगोलिन की हड्डियों, मांस और खाल की तस्करी (Smuggling) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में की जाती है।
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.