4 मार्च - विश्व इंजीनियरिंग दिवस (WED) : 𝚆𝙾𝚁𝙻𝙳 𝙴𝙽𝙶𝙸𝙽𝙴𝙴𝚁𝙸𝙽𝙶 𝙳𝙰𝚈

📌 थीम 2021 ➛ "एक स्वस्थ ग्रह के लिए इंजीनियरिंग- यूनेस्को इंजीनियरिंग रिपोर्ट का जश्न मनाने"
इस विषय के साथ यह दिवस यूनेस्को की दूसरी इंजीनियरिंग रिपोर्ट "सतत विकास हेतु इंजीनियरिंग" पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।”

▪️ उद्देश्य :

यह दिन आधुनिक दुनिया में तमाम इंजीनियरों और इंजीनियरिंग में उनकी उपलब्धियों को उजागर करने व उनमें जरुरी सार्वजनिक सुधार करने का अवसर प्रदान करते हुए आधुनिक जीवन में स्थायी विकास के लिए इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की समझ को दृष्टिगोचर करता है।

▪️ शुरुआत :

वर्ष 2019 में सतत विकास के लिए विश्व इंजीनियरिंग दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा अपने 40 वें आम सम्मेलन में की गई थी। 2020 के बाद से प्रत्येक वर्ष 4 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है।

▪️ वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन (WFEO) :

• WFEO नामक इस एनजीओ का गठन वर्ष 1968 में हुआ था। जो आज भी सक्रिय है। 
• इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है। 
• इस संगठन के 100 सदस्य राष्ट्र है।  
• संगठन के प्रमुख WFEO के वर्तमान अध्यक्ष गोंग के (Gong Ke), चीन से है।  
• 2020 से वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन (WFEO), अपने सदस्यों और भागीदारों के साथ इस दिन वेबिनार, पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता, युवा इंजीनियरों से वीडियो संग्रह, आदि का आयोजन करता है।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.