✅ “अर्जुन सहायक सिंचाई परियोजना” (Arjuna Sahayak Irrigation Project) को उत्तर प्रदेश में एक या दो महीने में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।
▪️ मुख्य बिंदु:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 11 मार्च, 2021 को इस परियोजना के शुभारंभ की घोषणा की गई थी। यह सिंचाई परियोजना किसानों के लिए सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने महोबा जिले में अर्जुन सहायक परियोजना के तहत लहचूरा बांध का शुभारंभ करते समय इसकी घोषणा की थी।
📄 अर्जुन सहायक परियोजना (Arjuna Sahayak Project) :
यह 2,600 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना है। यह धसान नदी पर बनाई जा ही है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा और हमीरपुर के 168 गांवों में 1.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद, लगभग चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस परियोजना के तहत 15,000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी।
🌊 धसान नदी :
यह बेतवा नदी की एक दाहिनी किनारे की सहायक नदी है। यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बेगमगंज तहसील से निकलती है। इस नदी की लंबाई 365 किमी है। इस नदी को प्राचीन काल में दशार्ण के नाम से भी जाना जाता था। लहचूरा बांध इस नदी पर बना है। इस नदी को आसपास के गांवों के निवासियों द्वारा एक पवित्र नदी माना जाता है।
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.