🤔 वाइनयार्ड विंड प्रोजेक्ट (Vineyard Wind Project) पहला प्रमुख ऑफशोर विंड फार्म है जो 4,00,000 घरों को बिजली प्रदान करेगा। इस परियोजना का लक्ष्य अटलांटिक महासागर में 84 टर्बाइनों को स्थापित करना है। इसे माथाज वाइनयार्ड (Matha’s Vineyard) के तट से 12 समुद्री मील की दूरी पर स्थापित किया जायेगा।
🧾 परियोजना के बारे में :
• यह परियोजना 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने में सक्षम है। यह 8 बिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट है।
• वर्तमान में अमेरिका में दो प्रमुख पवन फार्म (wind farms) हैं। वे रोड आइलैंड (Rhode island) और वर्जीनिया (Virginia) के तटों से दूर स्थित हैं। वाइनयार्ड परियोजना का आकार बहुत बड़ा है कि यह इन दो परियोजनाओं को छोटा कर देगा।
• वाइनयार्ड परियोजना के अलावा, पूर्वी तट के साथ एक दर्जन अपतटीय पवन परियोजनाएं स्थापित की जाएँगी।
• जब सभी परियोजनाएं स्थापित हो जाएँगी, तो यह अनुमान लगाया जाता है कि 2,000 से अधिक टर्बाइन उत्तरी कैरोलिना और मैसाचुसेट्स के बीच तट पर पवन ऊर्जा का उत्पादन करेंगे।
🎯 भविष्य का लक्ष्य :
• अमेरिकी प्रशासन ने 2030 तक 30,000 मेगावाट की तटवर्ती पवन परियोजनाओं का निर्माण करने का संकल्प लिया है।
• व्हाइट हाउस इसे प्राप्त करने के लिए 12 बिलियन अमरीकी डालर के पूंजी निवेश का आवंटन करेगा।
• ये कदम 77,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का समर्थन करेगा।
♻️ योजना क्या है?
• वाइनयार्ड प्रोजेक्ट द्वारा निर्मित बिजली समुद्र तल से छह फीट नीचे दबी केबलों के माध्यम से यात्रा करेगी।
• इस बिजली को केप कॉड (Cape Cod) ले जाया जायेगा। केप कॉड में एक सबस्टेशन स्थापित किया जायेगा।
• परियोजना 2023 तक बिजली पहुंचाना शुरू कर देगी।
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.