Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

कालीबंगा (2300-1700 ई.पू.)

🔰 कालीबंगा सभ्यता से सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए। इसे कांस्ययुगीन_सभ्यता, नगरीय सभ्यता,प्राक् हड़प्पाकालीन सभ्यता आदि नामों से जाना जाता है।

🔰 इतिहासकार डॉ दशरथ शर्मा ने अपनी पुस्तक "Rajasthan through the ages" में इसे सेंधव_सभ्यता__की_तीसरी_राजधानी की संज्ञा दी गई। एल.पी. टेस्सीटोरी ने कालीबंगा सभ्यता को मौर्य_पूर्वकालीन_सभ्यता की संज्ञा दी।

🔰 कालीबंगा सभ्यता की खोज अमलानंद_घोष ने की तथा इसका उत्खनन 1961-62 में बृजवासी लाल और बाल कृष्ण थापर ने की। कालीबंगा सभ्यता सरस्वती नदी के किनारे पर स्थित है,जो वर्तमान में घग्घर नदी के नाम से जानी जाती हैं।

🔰 विश्व में सर्वप्रथम भूकंप के साक्ष्य,जूते_हुए_खेत,लकड़ी की नाली(बाद में पक्की ईटों की नाली),शल्य चिकित्सा की जानकारी कालीबंगा सभ्यता से प्राप्त हुई। इस सभ्यता से सात हवन कुंड(उद्देश्य-पशुबलि),व्याघ्र अंकित कुमारी देवी का सिक्का प्राप्त हुआ,जिससे मातृसत्तात्मक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त होती है। 
अन्य साक्ष्य----प्रत्येक घर से कुएं के साक्ष्य,ग्रीड पैटर्न खेत, मिश्रित फसल का साक्ष्य (गेहूं,जौ,चावल),चित्रित फर्श का साक्ष्य,तंदूर,ऊंट की हड्डियाँ,खजूर और भूकंप के भी साक्ष्य इस सभ्यता से मिले हैं।

🔰अंतिम संस्कार की तीन विधियों का साक्ष्य इस सभ्यता से मिला है।
1) पूर्ण समाधीकरण 
2) आंशिक समाधिकरण 
3) दाह संस्कार

🔰 कालीबंगा सभ्यता के पतन के बारे में इतिहासकार एकमत नहीं है। केनेड़ी के अनुसार इस सभ्यता का पतन संक्रामक_रोग से हैं,जबकि अन्य इतिहासकारों के अनुसार इसका पतन प्राकृतिक_आपदाओं से हुआ है।

0 comments: