Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

हिंदी साहित्य का इतिहास ।।

1. भक्ति आंदोलन को इस्लाम की देन न मानकर दक्षिण के अलवार भक्तों की देन मानने वाले विद्वान है?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔️
(ब) मिश्रबंधु
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा
(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

2. ’भक्ति’ का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है?
(अ) श्वेताश्वेतर उपनिषद् में✔️ (ब) कथोपनिषद में
(स) भागवत पुराण में (द) ऋग्वेद
 
3. कथादि में अनुरक्ति को भक्ति किसने माना है?
(अ) व्यास ने (ब) नारद ने
(स) गर्ग ने✔️ (द) मोनियर विलियम्स ने

4. भक्ति भावना का मूल स्रोत भारत के किस भाग में माना गया है?
(अ) उत्तर भारत (ब) दक्षिण भारत✔️
(स) पूर्वाेतर भारत (द) पश्चिम भारत

5. ’’सगुणोपासक भक्त भगवान के सगुण और निर्गुण दोनों रूप मानता है, पर भक्ति के लिए सगुण रूप ही स्वीकार करता है, निर्गुण रूप ज्ञानमर्गियों के लिए छोङ देता है’’ यह कथन किस आलोचक का है?
(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️
(ब) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त
(द) डाॅ. पिताम्बरदत्त बङथवाल

6. ’हिन्दूओं में मुसलमानों से लोहा लेने की शक्ति नहीं थी। वे मुसलमानों को न तो पराजित कर सकते थे और अपने धर्म की अवहेलना सहन कर सकते थे। इस असहायवस्था में उनके पास ईश्वर से प्रार्थना करने के अतिरिक्त अन्य कोई साधन नहीं था।’ कथन हैं?
(अ) डाॅ. रामकुमार वर्मा✔️ (ब) डाॅ. नामवर सिंह
(स) डाॅ. नगेन्द्र (द) जार्ज ग्रियर्सन

7. मोनियर विलियम्स के अनुसार ’भक्ति’ शब्द की उत्पत्ति हुई है?
(अ) भज् से✔️ (ब) भजु से
(स) भव से (द) भक्त से

8. ’हरिभक्ति रसामृत सिंधु’ के रचयिता है ?
(अ) जगन्नाथ (ब) तुलसीदास
(स) श्री रूपगोस्वामी✔️ (द) गोकुलनाथ

9. ’भक्ति भावना पराजित मनोवृति की उपज रही है और न ही इस्लाम धर्म के बलात् प्रचार के परिणाम स्वरूप उत्पन्न हुई है। हिन्दू सदा से आशावादी रहा है।’ कथन है?
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️
(स) बच्चन सिंह (द) जार्ज ग्रियर्सन

10. ’अगर इस्लाम नहीं आया होता तो भी भक्ति साहित्य का बारह आना वैसा ही होता जैसा आज है।’ कथन है?
(अ) आचार्य शुक्ल (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी✔️ (द) नामवर सिंह
 
11. निर्गुण भक्ति का आधार ग्रन्थ है?
(अ) भागवत गीता (ब) उपनिषद्
(स) श्वेताश्वेतर उपनिषद ✔️ (द) पुराण

12. ’’हिन्दू पूजै देहरा, मुसलमान मसीद।’’ पद के रचयिता है?
(अ) कबीर (ब) रैदास
(स) ज्ञानदेव (द) नामदेव✔️

13. ’प्रच्छन्न बौद्ध’ किस दार्शनिक को कहा जाता है?
(अ) शंकराचार्य को✔️ (ब) रामानंद को
(स) विष्णुस्वामी को (द) माध्वाचार्य को

14. ’स्मार्त सम्प्रदाय’ में पंचदेवोपासना की व्यवस्था किसने की थी ?
(अ) रामानंद ने (ब) रामानुजाचार्य ने
(स) शंकराचार्य ने ✔️ (द) माध्वाचार्य ने

15. ’नाटय शास्त्र’ के रचयिता है?
(अ) भरतमुनि✔️ (ब) मम्मट
(स) पण्डित जगन्नाथ (द) दण्डी

16. ’’जब मुसलमान साम्राज्य दूर-दूर तक स्थापित हो गया तब हिन्दू जनता हताश, निराश एवं पराजित हो गई थी पराजित मनोवृति में ईश्वर की भक्ति की ओर होना स्वाभाविक था।’’ कथन है ?
(अ) आचार्य शुक्ल का✔️ (ब) नामवर सिंह
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) डाॅ. नगेन्द्र

17. श्री कृष्ण के अवतार से पूर्व ’भागवतधर्म’ के नाम थे?
(अ) एकांतिक, नारायण (ब) पांचरात्र
(स) सांत्वत (द) उपर्युक्त सभी✔️

18. भक्ति के मार्ग स्त्री-पुरूष, जाति सभी के लिए किसनें खोल दिये थे ?
(अ) रामानंद ने ✔️ (ब) शंकराचार्य ने
(स) विष्णु स्वामी ने (द) निम्बार्काचार्य ने

19. ’देश म्लेच्छाक्रांत है’ कथन किसका है ?
(अ) तुलसीदास (ब) वल्लाभाचार्य✔️
(स) शंकराचार्य (द) रामानुजाचार्य

20. बादरायण ने ब्रह्मसूत्रों की रचना लगभग कब की थी ?
(अ) 340 ई. (ब) 370 ई.
(स) 380 ई.✔️ (द) 350 ई.

21. नामदेव के गुरू कौन थे ?
(अ) विसोवा खेचर✔️ (ब) ज्ञानदेव
(स) एकनाथ (द) तुकाराम

22. ’मांई न होती, बाप न होते, कर्म न होता काया हम नहिं होते, तुम नहीं होते, कौन कहाँ ते आया।’’ पद किसका है ?
(अ) नामदेव✔️ (ब) ज्ञानदेव
(स) विसोवो खेचर (द) कोई नहीं

23. नामदेव द्वारा लिखित निर्गुण पदों की भाषा है?
(अ) सधुक्कङी ✔️ (ब) ब्रज
(स) प्राकृत (द) मराठी

24. आचार्य शुक्ल के अनुसार भक्ति आंदोलन आया था?
(अ) पूर्व से (ब) पश्चिम से
(स) दक्षिण से✔️ (द) उत्तर से

25. नारद भक्ति सूत्र में भक्ति के कितने भेद माने गए है?
(अ) दस (ब) ग्यारह✔️
(स) दो (द) तीन

26. ’’मेरा साहिब एक है, दूजा कहा न जाय, साहिब दूजा जो कहुँ साहब खरा रिसाय।’’ पद के रचयिता है?
(अ) दादू (ब) कबीर
(स) पीपा (द) धन्ना✔️

27. ’’दशरथ सुत तिहुंलोक बखाना, रामनाम का मरम न जाना।’’ पद के रचनाकार है ?
(अ) केशवदास (ब) तुलसीदास
(स) कबीर (द) रामानन्द✔️

28. ’’काव्य में दामोदर का दृष्टिकोण ’सरस विलास कामरसभाव’ से प्ररित था, साम्प्रदायिक, धार्मिक या आध्यात्मिक नहीं।’’
लखमसेन पदमावती कथा के संबंध में उपुर्यक्त कथन किसका है ?
(अ) आचार्य शुक्ल का (ब) डाॅ. नगेन्द्र का ✔️
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी का
(द) डाॅ. रामकुमार वर्मा का

29. ’’रूक्मनी पुनि वैसहि मरिगई कुलवंति सत सौ सति भई’’ पंक्तियाँ किस रचना से है ?
(अ) चित्रावली (ब) मृगावती ✔️
(स) इन्द्रावती (द) सत्यवती कथा

30. जायसी से संबंधित संगत कथन छाँटिए ?
(अ) जायसी का अमेठी के राजघराने में बहुत मान था।
(ब) जायसी काने और देखने में कुरूप थे।
(स) ’पदमावत’ की रचना जायसी ने स्वयं के नाम के लिए की थी।
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

31. कुतुबन कृत ’मृगावती’ में राजकुमार कहाँ का था ?
(अ) नेपाल का (ब) कालिंजर का
(स) चन्द्रनगर का ✔️ (द) कंचनपुर का

32. प्राणनाथ कृत रचनाएँ है ?
(अ) प्राणनाथ, रामग्रंथ, कलश
(ब) किरतन, खुलास, खेलावत
(स) खेलावत, षडऋतु
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

33. चरणदास कृत रचनाएँ है ?
(अ) ब्रजचरित, ब्रह्माज्ञानसार, भक्तिसागर
(ब) योगसंदेहसार, सर्वोदय, अमरलीक
(स) अष्टांगयोग, धर्मजहाज
(द) उपर्युक्त सभी ✔️

34. "पाँव पसारा कबसे, हाथ समेटा जबसे।’’ पंक्ति के रचनाकार है ?
(अ) अक्षर अनन्य✔️ (ब) चरणदास
(स) प्राणनाथ (द) जगजीवनदास

35. 'श्रीपालचरित’ के रचनाकार है ?
(अ) त्रिभुवन चंद (ब) कवि परिमल ✔️
(स) हेमविजय (द) देवप्रभु

36. सूफी सम्प्रदाय में साधना की अवस्थाएँ है ?
(अ) शरीयत (ब) तरीकत
(स) हकीकत, मारिफत (द) उपर्युक्त सभी ✔️

37. ’चंदायन’ को प्रथम सूफी रचना मानने वाले विद्वान है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आ. रामचन्द्र शुक्ल
(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा ✔️
(द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

38. निम्न में से किस सूफी रचना की नायिका उङने की कला जानती थी ?
(अ) इन्द्रावती (ब) चित्रावली
(स) मृगावती✔️ (द) रूपमंजरी

39. आचार्य शुक्ल ने प्रथम प्रेमाख्यान रचना किसे माना है ?
(अ) इन्द्रावती (ब) चन्दायन
(स) मृगावती✔️ (द) मधुमालती

40. दामोदर कवि ने किस रचना को वीरकथा कहा है ?
(अ) ढोला मारू रा दूहा
(ब) लखमसेन पदमावती कथा ✔️
(स) माधवानल कामकंदला
(द) रसरत्न

41. निम्न में से किस रचना का नायक नेपाल का राजकुमार था ?
(अ) चित्रावली✔️ (ब) रसरत्न
(स) ज्ञानदीप (द) इन्द्रावती

42. कुतुबन के गुरू का नाम था ?
(अ) शेख तकी (ब) शेख मोहिदी
(स) शेख बुरहान ✔️ (द) शेख मासूम

43. निम्न में से आगमपुर की राजकुमारी थी ?
(अ) रूपमंजरी (ब) इन्द्रावती ✔️
(स) देवयानी (द) चित्रावली

44. निम्न में से सर्वाधिक प्रेमाख्यान रचनाएँ लिखी ?
(अ) नूरमोहम्मद (ब) जानकवि ✔️
(स) नसीन (द) शेखरहीम

45. ’उषा अनिरूद्ध’ के रचनाकार है ?
(अ) जीवन लाल नागर (ब) मुरलीदास
(स) रामदास (द) उपर्युक्त सभी ✔️

46. ’नलदमन’ के रचयिता है ?
(अ) सूरदास लखनवी ✔️ (ब) चतुर्भुज दास
(स) सेवा राम (द) मुकंदसिंह

47. निम्न में से किस रचना में राजकुमारी ने पूर्व जन्म की किसी मानसिक पीङा के कारण प्रत्येक पन्द्रह दिनों में पांच पुरुषों की हत्या का नियम बना रखा था ?
(अ) चंदायन (ब) मृगावती
(स) चित्रावली (द) हंसावली ✔️

48. प्रथम दृष्टया प्रेम से संबंधित प्रेमाख्यान रचना है ?
(अ) लखमसेन पद्मावती कथा
(ब) सत्यवती कथा (स) चंदायन✔️
(द) उपर्युक्त सभी 

49. डाॅ. मोतीलाल मेनारिया ने किस रचना को राजस्थानी माना है ?
(अ) चंदायन (ब) मधुमालती
(स) हंसावली✔️ (द) अनुरागबांसुरी
════•❁❀❁•══════✧✧══════•❁❀❁•═

0 comments: