Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

महाजनपद काल प्रश्नोत्तर ।।

1. "अविमुक्तक्षेत्र अभिधान" कहा गया है? 
- काशी को 

2. रामायण काल में कौशल की राजधानी थी? 
- अयोध्या (साकेत) 

3. कोशल नरेश प्रसेनजीत व महात्मा बुद्ध की भेंट का वर्णन किस स्तूप पर अंकित है? 
- भरहूत स्तूप 

4. किस महाजनपद को पुराणों में "मालिनी" कहा गया है? 
- चम्पा 

5. वज्जि का शाब्दिक अर्थ है? 
- पशुपालन समुदाय

6. महात्मा बुद्ध के समकालीन अवन्ति महाजनपद का राजा कौन था? 
- चण्ड प्रधोत 

7. मत्स्य का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है? 
- ऋग्वेद में

8. गांधार महाजनपद का कौनसा राजा पैदल चलकर बुद्ध के दर्शन हेतु आया था? 
- पुष्करसारिन 

9. कौटिल्य ने कम्बोज के लोगों को क्या कहा है? 
- वार्ताशस्त्रोपजीवी 
( कृषि, पशुपालन, वाणिज्य व शस्त्रों द्वारा जीविका चलाने वाले ) 

10. "हिन्दू पाॅलिटी" किसकी रचना है? 
- के. पी. जायसवाल 

11. महावग्ग के अनुसार बिम्बिसार के साम्राज्य में गाँव थे? 
- 80 हजार गाँव

12. मगध का वास्तुकार कौन था? 
- महागोविन्द 

13. कौशल नरेश प्रसेनजीत ने अपनी किस पुत्री का विवाह अजातशत्रु के साथ किया? 
- वजिरा 

14. हर्यक वंश के किस शासक को गार्गी संहिता में "धर्मात्मा" कहा गया है? 
- उदायिन 

15. हर्यक वंश का अन्तिम शासक कौन था? 
- नागदशक या दर्शक 

16. पणिनी नन्द वंश के किस शासक का मित्र था? 
- महापद्मनन्द 

17. उज्जैन का प्राचीनकाल में क्या नाम था? 
- अवन्ति

18. मगध पर नन्द वंश के पश्चात किस वंश ने शासन किया था? 
- मौर्य वंश

19. काल्पी नगर किस नदी तट पर स्थित है? 
- यमुना

20. पावा व कुशीनारा के मल्लों को कौनसी नदी एक दूसरे से पृथक करती थी? 
- ककुत्थ नदी

16 महाजनपद ( 600 - 325 ई. पू.) 

Features of Mahajanapadas 

#Reet History 🔰


0 comments: