Kg, Km और Kl में किलो कॉमन क्यों है, किलो का क्या तात्पर्य है ।।

वजन नापने के लिए किलोग्राम, दूरी नापने के लिए किलोमीटर और तरल पदार्थ नापने के लिए किलोलीटर, सवाल यह है कि किसी भी प्रकार के नाप के लिए Kilo कॉमन क्यों होता है। किलो से क्या तात्पर्य है। यह किलो कहां से आया है और दुनिया भर के नापतोल से इसका क्या रिश्ता है। आइए आज किलो के माता-पिता का पता लगाते हैं:-

विशेषज्ञों ने इसके बारे में काफी जानकारी संग्रहित की है। संख्या को शब्दों में प्रदर्शित करने के लिए सारी दुनिया में कई प्रकार के शब्दों प्रयोग किए जाते हैं। जैसे हम भारत में इकाई, दहाई, सैकड़ा और हजार आदि शब्दों का उपयोग करते हैं। जानकार बताते हैं कि 'ग्रीक भाषा मे 1000 संख्या को प्रदर्शित करने के लिए 'चिलिओई' शब्द का प्रयोग किया जाता था जिसे समय के साथ किलोई, फिर किलो बोला जाने लगा। Chilioi... Kilo (चिलिओई... किलो)। इस प्रकार बाजार में एक हजार की संख्या के लिए किलो शब्द का उपयोग करने लगे। 

यूनान अथवा यवन जिसे पश्चिमी देशों में ग्रीक कहा जाता है, अपने समय की सबसे समृद्धशाली संस्कृति रही है। इसका व्यापार सारी दुनिया (पश्चिम जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, ब्रिटेन, आस्ट्रिया, इटली, फ्रांस तथा मिस्त्र) में फैला हुआ था। इसलिए ग्रीक भाषा की नापतोल के शब्दों को सारी दुनिया के बाजार में स्वीकार किया गया। यही कारण है कि दूध नापना हो या सड़क, ग्रीक भाषा के Kilo का ही उपयोग किया जाता है। यहां तक की दुनिया भर की मुद्राओं में 000 के लिए भी Kilo (2k, 33k, 100k) आदि का ही उपयोग किया जाता है।

▪️◼️◾🔳⚫🔳◾◼️▪️▪️◼️◾🔳⚫🔳◾◼️▪️ 

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.