Follow Us 👇

Blood Circulation ( परिसंचरण तंत्र )।।

परिसंचरण तंत्र संबंधित प्रश्नोत्तरी ।। 1. कौन सा ‘जीवन नदी’ के रूप में जाना जाता है? उत्तर: रक्त 2. रक्त परिसंचरण की खोज की गई? ...

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतीक चिन्ह ।।

Uttar Pradesh State Symbols in Hindi – उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतीक चिन्ह (UP State Symbols) निम्न प्रकार हैं:

राजकीय चिन्ह: मछली एवं तीर कमान

इसमें एक वृत्त में ऊपर धनुष, बीच में बहती गंगा-यमुना नदियां और नीचे दायें-बायें दो मछलियाँ हैं।

राज्य पशु – बारहसिंघा

इसका अंग्रेजी नाम स्वैम्प डियर और वैज्ञानिक नाम रूसरवस डुवाओसेली है। इस जीव की ऊँचाई 130-135 सेमी, वजन लगभग 180 किग्रा तथा सींगों की औसत लम्बाई 75 सेमी. होती है।

राज्य मछली – मोय, चीतल

इसका अंग्रेजी नाम चीतल और वैज्ञानिक नाम चिताला है। यह भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कोसी, गोमती, गेरुआ, सतलुज, केन, बेतवा एवं महानदी नदियों में पायी जाती है। इसकी अधिकतम लम्बाई 150 सेमी. एवं अधिकतम वजन 14 किग्रा. होता है।

राज्य पक्षी – सारस

इसका अंग्रेजी नाम सारस, क्रेन और वैज्ञानिक नाम ग्रूस एंटीगोन है। यह लगभग 6 फीट ऊँचाई तथा 8 फीट तक पंखों के विस्तार के साथ कद में उड़ने वाले पक्षियों में सबसे ऊँचा पक्षी है। सारस उत्तरी एवं केन्द्रीय भारत, पाकिस्तान तथा नेपाल देश में पाए जाते है।

राज्य वृक्ष – अशोक

इसका अंग्रेजी नाम अशोक और वैज्ञानिक नाम सराका असोका है। स्थानीय भाषा में इसे सीता अशोक भी कहा जाता है। सामान्यतः यह वृक्ष सघन छत्र होने के कारण उद्यानों, मार्गों के किनारे, आवास परिसरों व मंदिरों में लगाये जाते हैं।

राज्य पुष्प – पलाश, ढाक, टेसू

इसका अंग्रेजी नाम फ्लेम ऑफ़ द फॉरेस्ट और वैज्ञानिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा है। इसके डेढ़ से दो इंच आकार के नारंगी लाल रंग के पुष्प फरवरी से मार्च के मध्य निकलते हैं।

Uttar Pradesh State Symbols
#Up_GK 
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

0 comments:

Post a Comment

Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!