Prepositions

▪️ After का प्रयोग
➜ After ( बाद में )
Examples- 

 I will meet you after 10. 
(मैं तुमसे 10 बजे के बाद मिलूँगा ।) 

 I reached after them. 
(मैं उनके बाद पहुँचा।) 

➜किसी के पीछे पड़ना जैसे –पुलिस का चोर के पीछे पड़ना, किसी को पाने के लिए पीछे पड़ना। 
Example – 

1.  I was after my professor for getting some help. 
(मैं मदद पाने के लिए अपने प्रोफेसर के पीछे पड़ गया था।) 

He was unnecessarily after that girl. 
(वो बेवजह उस लड़की के पीछे पड़ा हुआ था। ) 

My father has denied thrice but I am still after him. 
(मेरे पापा ने तीन बार मना कर दिया है पर मैं अभी भी उनके पीछे पड़ा हुआ हूँ ।) 

▪️By का प्रयोग
➜ By ( द्वारा )

(In passive voice)राम के द्वारा , किसी के द्वारा। 
(by Ram, by someone) 

Examples- 

I was stopped by someone. 
(मुझे किसी के द्वारा रोका गया।) 

 He can be sent by his father. 
(उसे अपने पापा द्वारा भेजा जा सकता है।) 

  
➜(b)- से

(किसी वाहन से सफर करना) 
(travel by some vehicle) 

बस से, कार से, प्लेन से। 
(by bus, by car, by plane) 

I travelled by bus. 
(मैंने बस से यात्रा की।) 

He is coming by noon flight. 
(वो दोपहर की फ्लाइट से आ रहा है। 

➜(c) - तक
(समय के साथ-केवल future indefinite tense में) 
(With time – only in future indefinite tense) 

2 बजे तक, सुबह तक। 
(by 2 o’clock, by morning) 

I will leave by 4 o’clock. 
(मैं 4 बजे तक निकल जाऊँगा।) 

We will finish it by morning. 
(हम सुबह तक ये खत्म कर देंगे।)   

➜(d) - (बगल में)“बगल में” के लिए by के अलावा beside, next to, adjacent भी प्रयोग करते हैं जो आप आगे पढ़ने वाले हैं।   

1.  I was standing by him. 
(मैं उसके बगल में खड़ा था।) 


▪️Since का प्रयोग
➜ Since (से) 

‘since’ का प्रयोग निश्चित समय के साथ होता है जब भी कभी वाक्य में रहा, रही, रहे का प्रयोग भी हो। 
(‘since’ is used for point of time when the sentence is in continuous form) 

Since 2 AM/ 2 PM/ 2 o’clock/ 3 o’clock 

Since 1998/ 2005/ 2009/ 2012 

Since Monday, Tuesday,……., Sunday 

Since morning/ evening/ afternoon/ night 

Since yesterday(कल)/ day before yesterday(परसों) 

Since childhood(बचपन से)/ Since birth (जन्म से)  

1.  I have been working since morning. 
(मैं सुबह से पढ़ रहा हूँ ।) 

2.He has been trying since Monday. 
(वो सोमवार से कोशिश  कर रहा है।) 

▪️For का प्रयोग

(a) (से)‘For’ का प्रयोग अनिश्चित समय यानि समय की अवधि के साथ होता है जब भी कभी वाक्य में रहा, रही, रहे का प्रयोग भी हो। (‘For’ is used for duration of time when the sentence is in continuous form)1.  For 2 seconds/  2 minutes/ 2 hours / 2 days/ 2 weeks/ 2 months/ 2 years / 2 centuries 

For a long (काफी देर से) 
For a while (कुछ देर से) 

For many days/hours/months/years 

I have been studying for 2 hours. 
(मैं 2 घंटे से पढ़ रहा हूँ ।) 

He has been trying for many days. 
(वो कई दिनों से कोशिश  कर रहा है।) 

➜(b) के लिए (For any purpose) – पढ़ने के लिए, देखने के लिए, पैसे के लिए, किताब के लिए।     

I did it for you. 
(मैंने ये तुम्हारे लिए किया।) 

He came to me for money. 
(वो मेरे पास पैसे के लिए आया।) 

➜(c) किसी चीज़ के बदले कुछ और (For exchange) –अगर मैं कहूँ कि मैंने 20 रु की किताब खरीदी तो इसका मतलब यह है कि मैंने 20 रु के बदले में किताब ली। सोचो अगर किसी ने मुझे मेरे दो मोबाईलों के बदले में मुझे एक कम्प्यूटर दे दिया तो यह भी तो किसी चीज़ के बदले कुछ और लेना ही है।   

I gave a mobile for Rs. 500. 
(मैंने 500 रु में मोबाईल दिया।) 

He bought a pen for Rs. 5. 
(उसने 5 रु में एक पैन खरीदा।)

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.