Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

स्पेशल टॉपिक मोस्ट उपन्यास कलेक्शन ।।

💕💕 उपन्यास 
उपन्यास का नाम : परीक्षा गुरु
उपन्यासकार : लाला श्रीनिवास दास
उपन्यास का प्रकाशन : 25 नवंबर वर्ष 1882
महत्वपूर्ण पात्र : मदन मोहन, चुन्नीलाल, बैजनाथ, शम्भूदयाल, ब्रजकिशोर 
विषय वस्तु : मदन मोहन के बिगड़ने और बनने की कहानी, व्यष्टि को माध्यम बनाकर समष्टि को संदेश देने की बेहतर कोशिश ‼️

💕💕 उपन्यास 
उपन्यास का नाम : चन्द्रकान्ता या चन्द्रकान्ता संतति 
उपन्यासकार : बाबू देवकीनंदन खत्री 
उपन्यास का प्रकाशन : वर्ष 1888
महत्वपूर्ण पात्र : वीरेन्द्रवीर सिंह, चन्द्रकान्ता, सुरेन्द्र सिंह, जय सिंह, क्रूर सिंह, तेज सिंह, चपला आदि.  
विषय वस्तु : मनोरंजन, तिलस्मी-जासूसी-अय्यारी के प्रयोग से रोचक कथा निर्वाह ‼️

💕💕 उपन्यास 
उपन्यास का नाम : ठेठ हिंदी का ठाठ 
उपन्यासकार : अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
उपन्यास का प्रकाशन : 30 मार्च वर्ष 1899 
महत्वपूर्ण पात्र : देवबाला, देवांगन, रमानाथ, हेमलता आदि 
विषय वस्तु : समाज की कुरीतियों पर प्रहार किया है. ‼️

💕💕 उपन्यास 
 उपन्यास का नाम : चित्रलेखा
 उपन्यासकार : भगवती चरण वर्मा
 उपन्यास का प्रकाशन : वर्ष 1934
 महत्वपूर्ण पात्र : बीजगुप्त, कुमारगिरी, चाणक्य, चित्रलेखा, रत्नाम्बर श्वेतांक, विशालदेव, आदि.
  विषयवस्तु : पाप और पुण्य की समस्या पर आधारित उपन्यास ‼️

💕💕 उपन्यास 
 उपन्यास का नाम : गोदान 
 उपन्यासकार : मुंशी प्रेमचन्द 
 उपन्यास का प्रकाशन : वर्ष 1936
 महत्वपूर्ण पात्र : होरी, गोबर, झुनिया, धनिया, सिलिया, गोविंदी, मातादीन, दातादीन, मालती, मेहता, भोला, खन्ना, राय साहब 
  विषयवस्तु : किसान समस्या पर आधारित‼️
Hindi_Sahitya से हमने यह कॉपी किया है 

💕💕 उपन्यास 
उपन्यास का नाम : बाणभट्ट की आत्मकथा
 उपन्यासकार : हजारी प्रसाद द्विवेदी
 उपन्यास का प्रकाशन : वर्ष 1946
 महत्वपूर्ण पात्र : निपुणिका, सुचारिता, महामाया, तुवर मिलिंद, प्रतिहारेंदु, भैरवी,
  विषयवस्तु : ऐतिहासिक यथार्थ की रक्षा के साथ समकालीन यथार्थ का सुंदर योग, नारी मुक्ति की आकांक्षा, समानता, जातीय विषमता पर प्रहार, स्वाधीनता के सहस्त्राधिक स्तरों में एकता ‼️

💕💕 उपन्यास 
उपन्यास का नाम : नदी के द्वीप
 उपन्यासकार : अज्ञेय 
 उपन्यास का प्रकाशन : वर्ष 1951
 महत्वपूर्ण पात्र : भुवन, गौरा, रेखा, हेमेंद्र, चंद्रमोहन, डॉ. रमेश
 विषयवस्तु : व्यक्ति के विकसित आत्म को निरुपित कर, न केवल स्वयं बल्कि औरों को भी स्वतंत्र होने का स्पेस देना.‼️

💕💕 उपन्यास 
 उपन्यास का नाम : झूठा सच
 उपन्यासकार : यशपाल
 उपन्यास का प्रकाशन : वर्ष 1958 और 1960
 महत्वपूर्ण पात्र : तारा, जयदेव, कनक, गिल, डॉक्टर आदि   
 विषयवस्तु : राष्ट्र विभाजन एवं त्रासदी का चित्रण, स्वातंत्रयोत्तर यथार्थ‼️

💕💕 उपन्यास 
 उपन्यास का नाम : राग दरबारी
 उपन्यासकार : श्रीलाल शुक्ल
 उपन्यास का प्रकाशन : वर्ष 1968
 महत्वपूर्ण पात्र : वैद्य जी 
विषयवस्तु : स्वतंत्र उत्तर भारत में व्याप्त विकृतियों पर व्यंग्यात्मक चलचित्र ‼️

0 comments: