1. बुढ़ापा भी एक प्रकार का अभिशाप है- इस वाक्य बुढ़ापा कौन - सी संज्ञा है ?
A. भाववाचक
B. व्यक्तिवाचक
C. जातिवाचक
D. इनमे से कोई नहीं
Ans ➺ A
2. निम्नलिखित शब्दों में से कौन - सा शब्द संज्ञा है ?
A. क्रोध
B. क्रोधित
C. क्रुद्ध
D. क्रोधी
Ans ➺ A
3. निम्नलिखित में से आंसू का बहुवचन क्या होगा ?
A. आँसूए
B. आँसुओं
C. आँसू
D. इनमे से कोई नहीं
Ans ➺ B
4. निम्न शब्दों में से कौन - सा एक शब्द पुलिंग है ?
A. जड़ता
B. दया
C. बुढ़ापा
D. घटना
Ans ➺ C
5. हे प्रभो ! मेरी इच्छा पूर्ण करो। इस वाक्य में कारक के सही भेद को चुनिए ?
A. अपादान कारक
B. संबंध कारक
C. अधिकरण कारक
D. सम्बोधन कारक
Ans ➺ D
6. भाववाचक संज्ञा निम्न में से कौन - सा है ?
A. लड़कपन
B. लड़काईपन
C. लड़काई
D. लड़कापन
Ans ➺ A
7. सच्चरित्र निम्न में से किस मूल शब्द से बना है ?
A. सच्चरित्र
B. चरित्र
C. सतचरित्र
D. चरित्रता
Ans ➺ B
8. निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द बहुवचन है ?
A. प्राण
B. लड़का
C. किताब
D. माता
Ans ➺ A
9. निम्न में कौन - सा शब्द पुल्लिंग है ?
A. सुन्दरता
B. मुर्खता
C. निद्रा
D. कपट
Ans ➺ D
10. निम्नलिखित में से गीदड़ का स्त्रीलिंग क्या होगा ?
A. गीदडनी
B. गीदडी
C. गिदडीया
D. गीदडीन
Ans ➺ B
11. निम्न में से किस वाक्य में अपादान कारक है ?
A. मोहन से अब सहा नहीं जाता
B. हिमालय से गंगा निकलती है
C. चाकू से फल काटो
D. राम ने रावण को तीर से मारा
Ans ➺ B
12. हिंदी में शब्दों का लिंग निर्धारण किसके आधार पर होता है ?
A. सर्वनाम
B. क्रिया
C. प्रत्यय
D. संज्ञा
Ans ➺ D
13. निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा कौन - सी है ?
A. वीर
B. मनुष्य
C. गुरु
D. शत्रुता
Ans ➺ D
14. निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्दों का चयन कीजिये ?
A. अध्याय
B. स्वदेश
C. स्थापना
D. अपराध
Ans ➺ C
15. अर्थ के विचार से निम्न में से संज्ञा के कितने प्रकार होते हैं ?
A. 4
B. 5
C. 6
D. 7
Ans ➺ B
16. निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है ?
A. आम
B. पहाड़
C. गाय
D. यमुना
Ans ➺ D
17. निम्न में से कौन - सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?
A. बालक
B. सुंदर
C. मनुष्य
D. जवान
Ans ➺ B
18. निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है ?
A. चतुराई
B. लड़ाई
C. उतराई
D. मिठाई
Ans ➺ D
19. निम्न में से कौन - सा शब्द जातिवाचक संज्ञा है ?
A. सेना
B. श्याम
C. दु:ख
D. लड़का
Ans ➺ D
20. निम्न में से कौन - सा शब्द स्त्रीलिंग है ?
A. सूचीपत्र
B. सियार
C. परिषद
D. सहारा
Ans ➺ C
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.