Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

1857 की क्रांति।।

1. 1857 की क्रांति का तत्कालिक एवं प्रमुख कारण क्या था? 
उत्तर:- गाय एवं सूअर की चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग
2. 1857 की क्रांति का तात्कालिक राजनीतिक कारण क्या था ?
उत्तर :- लॉर्ड डलहौजी की विलय की नीति
3. सहायक संधि प्रणाली किसने लागू की ?
उत्तर :- वेलेजली ने
4. अंग्रेजो के साथ सहायक संधि सर्वप्रथम किसने की ?
उत्तर :- 1798 में हैदराबाद के निजाम ने
5. डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स
(व्यपगत सिद्धांत) की किसने शुरुआत की ?
उत्तर :- डलहौजी ने
6. डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स सिद्धांत के तहत सर्वप्रथम लार्ड डलहौजी ने किस राज्य को ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल किया ?
उत्तर :- 1848 में सतारा को
7. स्थाई बंदोबस्त प्रणाली किसने लागू की ?
उत्तर :- लार्ड कार्नवालिस ने
8. रैयतवाड़ी प्रथा किसने लागू की?
उत्तर :- कर्नल रीड द्वारा
9. महालवाड़ी प्रथा के प्रतिपादक कौन थे ?
उत्तर :- होल्ड मैकेंजी
10. ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा अधीनस्थ पार्थक्य नीति कब प्रारंभ की गई?
उत्तर :- 1813 में
11. इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस पुस्तक के लेखक ?
उत्तर:- वीर सावरकर
12. 1857 के विद्रोह को राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए एक सुनियोजित संग्राम की संज्ञा किसने दी?
उत्तर :- वी डी सावरकर
13. किसे धौंधुपंत के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर :- नाना साहब
14. 1857 की क्रांति कब प्रारंभ हुई ?
उत्तर :- 29 मार्च 1857 को मंगल पांडे द्वारा
15. मंगल पांडे को फांसी कब दी गई ?
उत्तर :- 8 अप्रैल 1857 को 16. 1857 की क्रांति के समय भारत का वायसराय ?
उत्तर :- लॉर्ड कैनिंग
17. 1857 की क्रांति के शुभारंभ के लिए कौन सा दिन तय किया गया था ?
उत्तर :- 31 मई 1857 को
18. 1857 की क्रांति के फलस्वरूप कौन सा अधिनियम पारित हुआ?
उत्तर :- 1858 का अधिनियम
19.1858 के भारत सरकार के अधिनियम के क्या प्रावधान थे ?
उत्तर :- 1.ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन खत्म कर भारत का प्रशासन ब्रिटिश महारानी के अधीन किया गया?
2. भारत सचिव का नया पद स्थापित किया गया
3. वायसराय पद सर्जित किया गया
20. निम्नलिखित स्थानों के 1857 की क्रांति के दौरान विद्रोही नेताओं के नाम लिखिए?
दिल्ली - जनरल बख्त खान
कानपुर - नाना साहब
लखनऊ - बेगम हजरत महल
बरेली - खान बहादुर
बिहार - कुंवर सिंह
फैजाबाद - मौलवी अहमद उल्लाह
झांसी - रानी लक्ष्मी बाई
इलाहाबाद - लियाकत अली
ग्वालियर - तात्या टोपे
गोरखपुर - गजाधर साह
21. पंजाब को ब्रिटिश राज्य में किसने मिलाया ?
उत्तर :- लॉर्ड डलहौजी ने
22. किसने ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमंस में 1857 की क्रांति को राष्ट्रीय विद्रोह की संज्ञा दी ?
उत्तर :- डिजरैली ने
23. 1857 की क्रांति में मेरठ छावनी के सैनिकों ने कब विद्रोह किया ?
उत्तर :- 10 मई 1857 को 

Join us on Telegram App👇👇👇

0 comments: