Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

सिंधु घाटी सभ्यता।।

सिंधु घाटी सभ्यता महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर।।

1. भारत की प्रथम विकसित कांस्य सभ्यता, प्रथम नगरीय सभ्यता, विश्व की प्राचीन विकसित नदी घाटी सभ्यता कौन सी है ?
उत्तर :- सिंधु घाटी सभ्यता 
2. नेचर पत्रिका ने सिंधु घाटी सभ्यता को कितने वर्ष पुरानी बताया है?
उत्तर :- 8000 वर्ष पुरानी
3. सिंधु घाटी सभ्यता की समकालीन विश्व की प्रमुख विकसित सभ्यताएं कौन -कौन सी है ?
उत्तर :- मिस्र की सभ्यता, मेसोपोटामिया की सभ्यता, चीन की सभ्यता
4. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब और किसके नेतृत्व में हुई
उत्तर :- कनिंघम 1861 में
5. भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहते हैं ?
उत्तर :- एलेक्जेंडर कनिंघम
6. हड़प्पा की खोज कब और किसने की ?
उत्तर :- 1921में दयाराम साहनी ने
7. मोहनजोदड़ो की खोज कब और किसने की ?
उत्तर 1922 में आर डी बनर्जी ने
8. सर्वप्रथम किसने इस सभ्यता को सिंधु संस्कृति कहा ?
उत्तर :- जॉन मार्शल
9. सिंधु सभ्यता के विस्तार के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों के नाम लिखिए ?
उत्तर :- उत्तर में मांडा (जम्मू कश्मीर) दक्षिण में दायमाबाद (महाराष्ट्र), पूर्व में आलमगीरपुर (मेरठ up),पश्चिम में सुतकांगेडोर (बलूचिस्तान)
10. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थलों के नाम लिखिए ?
अफगानिस्तान - शोर्तुगोई, मुंडिगाक
बलूचिस्तान - सुत्कार्गेडोर, सुत्काखोह, बालाखोह
सिंध - मोहनजोदडो, चन्हूदडो, कोटदीजी, जुदीरजोदङो, आमरी, अली मुराद
पंजाब(पाकिस्तान) - हडप्पा, गनेरीवाल, रहमान डेरी, सरायखोला, जलीलपुर, डेरा इस्माइल खां
पंजाब( भारत) - रोपङ, संघोल, बाङा
हरियाणा - राखीगढी, बनवाली, मिताथल, सीसबल
राजस्थान- कालीबंगा, पीलीबंगा
उत्तर प्रदेश - आलमगीरपुर, हुलास, बङगांव
गुजरात - धोलावीरा, लोथल, रंगपुर, सुरकोटङा, रोजदी, प्रभासपाटन
महाराष्ट्र- दायमाबाद
जम्मू कश्मीर - माण्डा
11. ऋग्वेद के तीसरे मंडल में नदी सूक्त में किस नदी को देवीतमा, नदीतमा, अंबेतमा कहा गया ?
उत्तर :- सरस्वती नदी
12. सरस्वती नदी का उद्गम स्थल कहां पर है ?
उत्तर :- शिवालिक पहाड़ियां 
13. किसने सरस्वती का प्रवाह मार्ग जानने के लिए 4000 किमी की यात्रा की ?
उत्तर :- वी एस वाकणकर 
14. किसने अंसिएंट साइट्स ऑफ लॉस्ट सरस्वती रिवर नामक सर्वे प्रकाशित किया ?
उत्तर :- कार्लाइल
15. सिंधु घाटी सभ्यता की मेसोपोटामिया व सुमेरियन सभ्यता से उत्पत्ति के सिद्धांत के समर्थक ?
उत्तर गार्डन चाइल्ड, मार्टिन, व्हीलर, जॉन मार्शल
16. सिंधु घाटी सभ्यता की वैदिक आर्यों से उत्पत्ति का सिद्धांत के समर्थक?
उत्तर डॉ. लक्ष्मण स्वरूप, डॉ राम चंद्र शास्त्रीे, के. एस. शास्त्री, एस आर राव, आर एस शर्मा
17. सिंधु घाटी सभ्यता की द्रविड़ों से उत्पत्ति का सिद्धांत के समर्थक ?
उत्तर :- आर डी बनर्जी, जॉन मार्शल
18. सिंधु घाटी सभ्यता का कालक्रम ?
उत्तर :- 2350 ईसा पूर्व से 1750 ईसा पूर्व
19. सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल पर त्रिस्तरीय नगर व्यवस्था थी ?
उत्तर :- धौलावीरा
20. किसने सिंधु सभ्यता की नालियों को अब तक खोजी गई प्राचीनतम प्रणाली बताया है ?
उत्तर :- मैके
21. सिंधु घाटी सभ्यता ( 39 * 23 * 8 ) का विशाल स्नानागार कहां मिला है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो में
22. किसने मोहनजोदड़ो में प्राप्त स्नानागार को तत्कालीन विश्व का आश्चर्यजनक निर्माण बताया?
उत्तर जॉन मार्शल ने
23. सिंधु सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो में मिला अन्नागार
24. किस स्थान पर मिले साक्ष्य सिंधु घाटी सभ्यता की उन्नत जल प्रणाली के साक्ष्य माने गए हैं ?
उत्तर :- धोलावीरा
25. सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल से विशाल स्टेडियम के साक्ष्य मिले हैं
उत्तर धोलावीरा
26. किस स्थान पर बंदरगाह ( गोदी बाड़ा ) के अवशेष मिले हैं ?
उत्तर :- लोथल
27. विशाल सभा भवन ( कॉलेजिएट बिल्डिंग ) के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो से
28. सेलखड़ी से निर्मित सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा योग्य प्रतिमा कहां से मिली है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो से
29. कांस्य निर्मित डांसिंग गर्ल की प्रतिमा कहां से मिली है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो से
30. सिंधु सभ्यता की लिपि किस प्रकार लिखी जाती थी ?
उत्तर :- दाएं से बाएं तथा बाएं से दाएं क्रमशः से लिखी जाती थी ।
32. सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा अभिलेख कहां मिला है
उत्तर :- धौलावीरा में
33. सिंधु लिपि को तमिल लिपि मानने वाला इतिहासकार ?
उत्तर :- रेवरेड हैरस
34. किस स्थान से प्राप्त बालक की खोपड़ी में 6 मिले हैं जो शल्य चिकित्सा के प्रमाण है ?
उत्तर :- कालीबंगा
35. किस स्थान से रथ की सर्वश्रेष्ठ आकृति के साक्ष्य मिले हैं ?
उत्तर :- दायमाबाद
36. मोहनजोदड़ो से प्राप्त योगी को प्रतिमा को किस की संज्ञा दी गई है ?
उत्तर :- पुरोहित राजा की
37. सिंधु सभ्यता में गेहूं व जौ के दाने के अवशेष कहां मिले हैं ?
उत्तर :- हड़प्पा में
38. बाजरे व चावल के दाने के अवशेष कहां मिले हैं ?
उत्तर :- लोथल में
39. चावल के दाने के अवशेष कहां मिले हैं ?
उत्तर :- रंगपूर व लोथल में
40. मिट्टी के हल की प्रतिकृति कहां मिली है ?
उत्तर बनवाली( हरियाणा), तथा चोलिस्तान (पाकिस्तान)
41. दोहरा जुता हुआ खेत के अवशेष कहां मिले हैं, जो जुताई का विश्व का प्रथम प्रमाण है ?
उत्तर :- कालीबंगा
42. सिंधु सभ्यता में नहरों के अवशेष कहां पर मिले हैं ?
उत्तर :- अफगानिस्तान के शोर्तुघई से
43. सिंधु सभ्यता में किस स्थान से चांदी के फूलदान से कपड़े के अवशेष मिले हैं ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो
44. किस स्थान पर मनके के कारखाने मिले हैं ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
45. सिंधु सभ्यता के लोगों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?
उत्तर :- लोहे का
46. सिंधु सभ्यता के लोग तांबा कहां से आयात करते थे ?
उत्तर :- खेतड़ी, गणेश्वर तथा ओमान से
47. सिंधु सभ्यता के लोग टिन व चांदी का आयात कहां से करते थे ?
उत्तर :- ईरान व अफगानिस्तान से
48. सिंधु सभ्यता के लोग सोना कहां से आयात करते थे ?
उत्तर :- मैसूर (कर्नाटक) से
49. सिंधु सभ्यता व बेबीलोन के बीच व्यापार के लिए मुख्य बंदरगाह था ?
उत्तर :- सुतकांगेडोर
50. सिंधु सभ्यता का फारस के साथ व्यापार कहां से होता था ?
उत्तर :- बालाकोट
51. मेसोपोटामिया के लेखों में किन दो मध्यवर्ती बंदरगाहो का उल्लेख है, जिनसे सिंधु सभ्यता के साथ व्यापार होता था?
उत्तर दिलमुन व माकन (बहरीन)
52. मेसोपोटामिया से प्राप्त अभिलेखों में सिंधु वासियों को क्या कहा गया?
उत्तर :- मेलुहा
53. कहां से बटन के समान 16 पर मोहर मिली है जो बहरीन, फारस व मेसोपोटामिया से भी मिली है ?
उत्तर :- लोथल
54. किस देश से हड़प्पाई मर्तबान मिला है ?
उत्तर :- ओमान
55. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मापने का पैमाना मिला है ?
उत्तर :- लोथल से
56. किसने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को सिंधु सभ्यता की जुड़वा राजधानी बताया है ?
उत्तर :- स्टुअर्ट पिग्गट ने
57. किसने कालीबंगा को सिंधु सभ्यता की तीसरी राजधानी बताया है ?
उत्तर :- डॉ दशरथ शर्मा ने 58. सिंधु सभ्यता के स्थलों से अग्निकुंड के साक्ष्य मिले हैं ?
उत्तर :- कालीबंगा, लोथल व राखीगढ़ी में
59. मोहनजोदड़ो से पद्मासन में बैठे पशुपति की मुहर मिली है इसमें कौन-कौन से पशु बने हुए हैं ?
उत्तर हाथी, बाघ, भैंसा, गेंडा, व हिरण
60. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से प्राप्त प्रतिमा में नारी के गर्भ से पौधा निकलता हुआ दिखाया गया है जो पृथ्वी माता का प्रतीक है ?
उत्तर : - हड़प्पा
61. आंशिक शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- हङप्पा
62. कलश शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो
63. प्रतीकात्मक शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- कालीबंगा
64. "सिंधु सभ्यता के पतन का कारण आर्यों का आक्रमण था" यह किसने कहा ?
उत्तर :- चाइल्ड व व्हीलर ने
65. सिंधु सभ्यता के पतन का कारण प्राकृतिक आपदा किसने माना ?
उत्तर :- मार्शल, मैके व राव ने
66. सिंधु सभ्यता के पतन का कारण महामारी किसने बताया ?
उत्तर :- कैनेडी ने
67. सिंधु सभ्यता के पतन का कारण जलवायु परिवर्तन किसने बताया ?
उत्तर :- ऑरेल स्टाइन ने
68. सिंधु सभ्यता के स्थल किस नदी के किनारे पर बसे हुए थे लिखिए ?
हड़प्पा - रावी
मोहनजोदड़ो - सिंधु
रोपड़ - सतलज
कालीबंगा - घग्घर
लोथल - भोगवा , साबरमती
सुतकांगेडोर - दाश्क
मांडा - चिनाब नदी
दायमाबाद - प्रवरा नदी
आलमगीरपुर - हिंडन नदी
रंगपुर - मांडर नदी
कोटदीजी - सिंधु
सुत्कागोह - अरब सागर
बालाकोट - अरब सागर
69. सिंधु सभ्यता के निम्नलिखित नगरों को किसने खोजा ?
हड़प्पा - 1921 में दयाराम साहनी ने
मोहनजोदड़ो 1922 में राखल दास बनर्जी ने
सुतकांगेडोर 1927 में ऑरल स्टाइन व जॉर्ज एफ डेल
चन्हुदड़ो 1931 मंजूमदार
रंगपुर 1931 में माधो स्वरूप वत्स तथा रंगनाथ राव
कोटदीजी 1953 में फजल अली
रोपड़ 1953 में यज्ञदत्त शर्मा
कालीबंगा 1953 में अमलानंद घोष 1961- 69 बी बी लाल व बी के थापर
लोथल 1956 में एस आर राव
आलमगीरपुर 1958 में यज्ञदत्त शर्मा
सुरकोटदा 1964 में जगमति जोशी
बनवाली 1973 में आर एस बिष्ट
धोलावीरा 1960 में आर एस बिष्ट
70. हड़प्पा कहां स्थित है ?
उत्तर :- पाकिस्तान के पंजाब के मोंटगोमरी जिले में
71. सर्वाधिक अभिलेख युक्त सेलखड़ी की मोहरें किस स्थल से मिली है ?
उत्तर :- हड़प्पा
72. किस स्थान से R-37 व H कब्रिस्तान मिला है ?
उत्तर :- हड़प्पा
73. किस स्थान से पीतल का इक्ता व शंख का बना हुआ बैल मिला है?
उत्तर :- हड़प्पा
74. हड़प्पा के टीलों की खोज किसने की ?
उत्तर :- 1826 में चार्ल्स मेसन द्वारा
75. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है ?
उत्तर :- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लरकाना जिले में
76. मोहनजोदड़ो किस भाषा का शब्द है तथा उसका क्या अर्थ है ?
उत्तर :- सिंधी भाषा का और अर्थ - प्रेतों का किला
77. सिंधु सभ्यता के किस स्थल को सिंध का नखलिस्तान कहते हैं उत्तर :- मोहनजोदड़ो
78. मोहनजोदड़ो के विशाल अन्नागार की खोज किसने की
उत्तर :- व्हीलर ने
79. सिंधु सभ्यता के किस स्थल पर कुषाण शासकों द्वारा निर्मित बौद्ध स्तूप मिला है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो
80. चन्हुदड़ो कहां स्थित है ?
उत्तर :- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
81. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से हडप्पा व प्राक हड़प्पा के साक्ष्य मिले ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
82. किस स्थल से झुकर व झांगर संस्कृति के साक्ष्य मिले ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
83. किस नगर को पूर्णतया शिल्पकारों की बस्ती कह सकते हैं ? उत्तर :- चन्हुदड़ो
84. सौंदर्य प्रसाधन सामग्री व गुड़िया बनाने के कारखाने किस स्थान से मिले हैं ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
85. सिंधु सभ्यता के किस स्थल को लघु हड़प्पा कहते हैं ? उत्तर :- लोथल
86. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मेसोपोटामिया की बेलनाकार मोहर मिली है ?
उत्तर :- लोथल
87. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की मृण्मूर्ति मिली है ? उत्तर :- लोथल
88. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से दिशा सूचक यंत्र मिला है ? उत्तर :- लोथल
89. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से सिंधु संस्कृति के पतन के साक्ष्य मिलते हैं ?
उत्तर सुरकोटडा (गुजरात)
90. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की अस्थियां मिली है ?
उत्तर :- सुरकोटडा ( गुजरात)
91. सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कुबेर पत्तियों का नगर कहा गया ? उत्तर :- धौलावीरा
92. सिंधु सभ्यता के भारत में खोजे गए सबसे बड़े दो नगर ?
उत्तर :- धोलावीरा व राखीगढ़ी 93. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से यज्ञ वेदियां मिलती है
उत्तर :- कालीबंगा
95. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से रथ जिसमें दो बैल जूते हुए तथा मानव आकृति चला रही है, कहां से मिला है ?
उत्तर :- दायमाबाद

प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति : सामान्य ज्ञान


Join us on Telegram App👇👇👇


0 comments: